फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Salesman attacked for not giving liquor on credit

उधार में शराब नहीं दी तो लोहे की राड से किया सेल्समैन पर हमला, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Salesman attacked for not giving liquor on credit
बहल। शराब खरीदने के लिए ठेके पर आए तीन व्यक्तियों को उधार में शराब नहीं देना सेल्समैन को महंगा पड़ा। उक्त लोगों ने सेल्समैन से अभद्रता की और ठेके से करीब आधा किमी दूर ले जाकर डंडों और लोहे की राड से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर नामजद तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद थाना अंतर्गत गांव चपलामोरी निवासी सतपाल ने बताया कि वह पिछले करीब दो महीने से मंढोली कलां में शराब ठेके पर सेल्समैन है। शुक्रवार को रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह ठेके पर मौजूद था, तो मंढ़ोली कलां के तीन व्यक्ति बाइक से आए और उससे उधार में शराब की मांग की। उसने पैसे मांगे तो वे उससे गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। आरोपी उसे जबरदस्ती ठेके से बाहर निकालकर करीब आधा किमी दूर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी डंडों और लोहे की राड से पिटाई की। आरोपियों ने उससे जाते समय कहा कि अगर वह फिर से इस ठेके पर दिखाई दिया तो वह अपनी जान से हाथ धो बैठेगा। बाद में आरोपी मंढ़ोली कलां की तरफ भाग गए। उसने घटना की जानकारी ठेकेदार रोबिन को दी, जो उसे फिर से ठेके पर लेकर आया। सुबह उसे इलाज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर चोटें होने के कारण भिवानी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर नामजद मंढ़ोली कलां निवासी सुमित, जानी और विक्रम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed