फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rural sanitation workers to protest at Minister Shruti Chaudhary's residence tomorrow

Bhiwani News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर प्रदर्शन कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers to protest at Minister Shruti Chaudhary's residence tomorrow
भिवानी। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा (सीटू) के आह्वान पर कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रही। यूनियन नेताओं ने घोषणा की कि भिवानी, दादरी और रोहतक के सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारी 31 मई को भाजपा सरकार की कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रुति चौधरी के आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता राजेंद्र धनाना ने की जबकि संचालन सुमित मुंढाल ने किया। सीटू और यूनियन नेताओं ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी पिछले 19 वर्षों से सरकारों की सेवा कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार ने न तो किसी कर्मचारी की पक्की भर्ती की और न ही किसी सफाई कर्मचारी को नियमित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कमरतोड़ महंगाई के बावजूद पिछले तीन वर्षों से वेतन वृद्धि भी नहीं की गई है। भाजपा सरकार की कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों के कारण ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार दमन का सहारा लेती है तो यूनियन सभी मजदूर और कर्मचारी संगठनों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस अवसर पर सीटू नेता कामरेड अनिल कुमार, सुखदेव पालवास, पूर्व किसान सभा नेता मास्टर शेर सिंह, यूनियन नेता गोविंद, बजे मिताथल, अजमेर और रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed