{"_id":"69c6c95f86fe4dab2507dd77","slug":"rumors-of-fuel-shortage-at-petrol-pumps-create-panic-among-drivers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148778-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की अफवाह, वाहन चालकों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की अफवाह, वाहन चालकों में हड़कंप
विज्ञापन
गांव बापोड़ा के पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की भीड़।
भिवानी। गैस की किल्लत के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर भी अफवाहें फैलने लगी हैं। शुक्रवार दोपहर बाद पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की सूचना के बाद वाहन चालकों की भीड़ बढ़ गई। ग्रामीण क्षेत्रों के कई पंपों पर तेल खत्म होने का बोर्ड लगा दिया गया। शहर के बाहरी दायरे में कुछ पंपों पर डीजल और पेट्रोल खत्म होने के बाद मशीनें बंद कर दी गईं।
वाहन चालकों ने खुले वाहनों में ड्रम में तेल डलवाने की कोशिश की। इन दिनों फसल कटाई का सीजन होने के कारण किसान भी खेतों में काम कर रहे हैं जिससे डीजल की खपत अधिक हुई है। वहीं अफवाह के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक सीएनजी खत्म होने की अफवाह भी फैली हालांकि सुबह तक सीएनजी पंपों पर हालात सामान्य बने रहे।
बापोड़ा के पंप पर बिका 100 रुपये लीटर पेट्रोल
गांव बापोड़ा के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा गया। पंप पर पहुंचे लोगों को पेट्रोल इसी दर से डलवाना पड़ा। पंप पर लगी मशीन में भी 100 रुपये लीटर का दाम फिक्स किया गया था। हालांकि सामान्य पेट्रोल का दाम 96 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति हो रही है। कहीं पर भी कोई किल्लत या तेल खत्म होने की सूचना नहीं है। लगातार पेट्रोल पंपों पर निगरानी की जा रही है। पेट्रोलियम कंपनियों से भी पेट्रोल और डीजल की पंपों पर लगातार आपूर्ति पहुंच रही है। -मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, भिवानी