फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rs 47 lakh seized from cattle herder for purchasing buffalo

Bhiwani News: पशुपालक से भैंस खरीददारी के 47 लाख रुपये हड़पे

Mon, 29 Jul 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rs 47 lakh seized from cattle herder for purchasing buffalo
तोशाम। मिरान निवासी पशुपालक ने एक व्यक्ति पर भैंसों की खरीदारी के 47 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने हिसार जिले के गांव खरक पूनियां निवासी सतीश पूनियां व किनाला निवासी बिंद्र व लीला पर 36 भैंसों के करीब 47 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने रामपाल की शिकायत पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी व पशुपालन कर दूध बेचने का कार्य करता है। रामपाल ने बताया कि पिछले साल ग्रामीण बैंक मिरान से गाय व भैंस पालन का लोन लिया था। भैंसों की खरीद कर उनका दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। रामपाल ने बताया कि हिसार जिले के खरक पूनियां निवासी सतीश पूनियां व किनाला निवासी बिंद्र व लीला घर पर आए और भैंसों को खरीदने के लिए बात की। जिसके बाद वे खरीदारी कर भैंस ले गए। उस दौरान तीनों ने मौके पर ही पैसे भी दे दिए।
विज्ञापन

रामपाल ने बताया कि इसके बाद वह फिर से भैंस खरीद कर लाया और इस प्रकार उनका एक साल तक यह व्यवहार चलता रहा और एक दूसरे पर विश्वास करने लगे। रामपाल ने बताया कि उसको अपने विश्वास में पूरी तरह से लेने के बाद सतीश पूनियां ने 17 भैंस 23 लाख 79 हजार रुपये कि कीमत की खरीदी। बिंद्र ने 12 भैंसे 14 लाख 80 हजार रुपये कि कीमत की खरीदी। लीला ने 7 भैंसे 8 लाख 79 हजार रुपये की खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने विश्वास में लेकर भैंसों की कीमत का भुगतान बाद में करने को कहा। जब कई दिनों तक तीनों ने उसे रुपयों को भुगतान नहीं किया तो उसने उनको फोन करना शुरू किया, लेकिन आरोपियों ने उसे रुपये नहीं दिए। इस बारे में कई बार बरवाला में पंचायत की गई। जिसमें तीनों ने पैसे देने की बात स्वीकार की और समय मांगा लेकिन उसके बाद भई आरोपियों ने रुपये नहीं दिए। पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed