{"_id":"642da15fbc32f6c5b90c2bd6","slug":"rs-2-crore-sanctioned-for-the-development-of-19-villages-dalal-bhiwani-news-c-21-1-99147-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 गांवों के विकास के लिए मंजूर किए 2 करोड़ रुपये : दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 गांवों के विकास के लिए मंजूर किए 2 करोड़ रुपये : दलाल
विज्ञापन
लोहारू। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत लोहारू विधानसभा क्षेत्र के 19 गांवों के विकास के लिए सरकार ने पिछले वित्त वर्ष के अंतर्गत 2 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि से इन गांवों में गलियों का निर्माण, गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
कृषि मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत गांव सोहांसरा में गली व रास्ते के निर्माण के लिए 23 लाख रुपये, अलाउद्दीनपुर में गली व गंदे पानी के निकासी के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए 18 लाख रुपये, गिगनाऊ में गंदे पानी की निकासी के लिए 8 लाख रुपये, मिट्ठी गांव के लिए 11.20 लाख रुपये, कलाली गांव में 6.58 लाख रुपये मंजूर किए है। वहीं गढवा गांव में हॉल व पंचायत घर में शौचालयों के निर्माण के लिए 16.23 लाख रुपये, नलौई में गली निर्माण के लिए 4.24 लाख रुपये, घंघाला में गली निर्माण के लिए 8.42 लाख रुपये की मंजूरी मिली। गुरेरा गांव में गली निर्माण के लिए 4.72 लाख रुपये, बख्तावरपुरा में 4 लाख रुपये, देवसर में 10.11 लाख रुपये, बड़वा में 9 लाख रुपये, बिधनोई में पंचायत घर हॉल का निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, मंढोली कलां में गली एवं गंदे पानी की निकासी के लिए 10 लाख रुपये, ओबरा गांव में 9 लाख रुपये, चहड़ कलां में 10 लाख रुपये, सूरपुरा कलां में 10.37 लाख रुपये, कासनी खुर्द में 9.63 लाख रुपये और पातवान गांव के विकास लिए 14.34 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।