फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rs 1.50 lakh stolen from a farmer sitting in an e-rickshaw

Bhiwani News: ई-रिक्शा में बैठे किसान के 1.50 लाख रुपये हुए चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.50 lakh stolen from a farmer sitting in an e-rickshaw
भिवानी। रोहतक गेट क्षेत्र के पास मंगलवार को एक किसान के 1.50 लाख रुपये पर चोर हाथ साफ कर गया। इस संबंध में पीड़ित किसान ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर औद्योगिक थाना में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर निवासी नंदलाल शर्मा ने बताया कि वो खेती करता है। मंगलवार को वह निजी काम से भिवानी आया था। दोपहर करीब एक बजे रोहतक गेट पर से वह प्रणामी मंदिर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठा था। ई-रिक्शा में बैठते वक्त उसके पास 1.50 लाख रुपये की नकदी थी। जब वह प्रणामी मंदिर के सामने उतरा तो उसे 1.50 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई मिली। उसने अपने स्तर पर ई-रिक्शा चालक व अन्य तरीकों से चोर के बारे में पता करने का प्रयास किया लेकिन उसे इस संबंध में कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed