{"_id":"5db9d3f08ebc3e016c13bb3a","slug":"roadways-workshop-beating-bhiwani-news-rtk5252681113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज वर्कशॉप में डीआई और इंटक प्रधान में चले लात-घूसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज वर्कशॉप में डीआई और इंटक प्रधान में चले लात-घूसे
विज्ञापन
01 फोटो चालक पवन अपने साथ हुई मारपीट के बारे में बताते हुए।
- फोटो : Bhiwani
रोडवेज वर्कशॉप में ड्यूटी लगाने को लेकर हुए विवाद में ड्यूटी इंस्पेक्टर और इंटर प्रधान में लात-घूसे चले। बाद में दोनों को इमरजेंसी ले जाया गया। डीआई ने इंटर प्रधान पर निर्धारित ड्यूटी नहीं करने का आरोप लगाया वहीं इंटक प्रधान ने उसे प्रताड़ित करने, जातिसूचक शब्द कहने और तीन अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट करने के आरोप लगाए। मामले की शिकायत रोडवेज जीएम और यातायात प्रबंधक को भी दी गई। जिसके बाद चालक पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी हो गई। चालक को सस्पेंड किया जा सकता है।
मामला बुधवार सुबह करीब 10 बजे का है। वर्कशॉप में ड्यूटी इंस्पेक्टर रमेश मोर और इंटर प्रधान चालक मुंढाल वासी पवन और कुछ अन्य कर्मचारियों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद लात-घूसे चले और एक-दूसरे के कपड़े भी फाड़ दिए। जिसके बाद दोनों पक्ष इमरजेंसी पहुंचे और इलाज कराने के साथ एमएलआर कटवाई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। डीआई ने इंटक प्रधान पर ड्यूटी नहीं करने का आरोप लगाया वहीं इंटक प्रधान ने उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।
20 दिन बाद आया और मर्जी से रूट पर चलाने लगा : ड्यूटी इंस्पेक्टर रमेश मोर ने बताया कि इंटर प्रधान और चालक पवन पिछले 20 दिन से छुट्टी पर था। अब आया तो आते ही जींद जाने वाली बस नंबर 5384 उठा ली। बस को लेकर वर्कशॉप के गेट पर पहुंच गया। उसे बुलाकर बताया कि आज दिल्ली की भीड़ ज्यादा है और तुम्हें दिल्ली जाना है। जींद रूट पर पिछले 20 दिन से जो चालक चल रहा है, उसे एकदम से नहीं हटाया जा सकता। जिस पर वह झगड़ा करने लगा और उसे कुर्सी पर धक्का दे दिया। उसके कपड़े फाड़ते हुए मारपीट की। बाद में स्वयं के कपड़े फाड़कर ड्रामा करने लगा। इस बारे में रोडवेज भिवानी डिपो महाप्रबंधक और ट्रैफिक मैनेजर को शिकायत की है।
विज्ञापन
काफी दिनों से किया जा रहा प्रताड़ित, आज चार ने पीटा : इंटक प्रधान और चालक पवन ने बताया कि उसे काफी दिनों से ड्यूटी के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। वह सुबह पौने नौ बजे वर्कशॉप पहुंच गया था। उसने अपने रूट पर जाने के लिए बस धुलवाई, तेल डलवाया। ड्यूटी क्लर्क मंगत का फोन आया और बताया कि तुम्हें दिल्ली जाना है। एक ड्राइवर की तबीयत खराब है। जिसकी जगह तुम्हें जाना है। मैं जाने के लिए तैयार हो गया। डीआई भी वहां पहुंच गया था। इस दौरान डीआई ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। वहां मौजूद ड्यूटी क्लर्क जयप्रकाश और अनिल, परिचालक अनिल ने भी उसके साथ मारपीट की।
ड्यूटी इंस्पेक्टर से झगड़े की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कानूनी कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को लिखा गया है।
- भरत सिंह परमार, ट्रैफिक मैनेजर, रोडवेज डिपो भिवानी

02 फोटो रोडवेज विभाग के डीआई रमेश मोर घटना के बारे में बताते हुए।- फोटो : Bhiwani