फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways driver found hanging in the workshop room of Loharu sub depot.

Bhiwani News: लोहारू सब डिपो के वर्कशॉप के कमरे में फंदे से लटका मिला रोडवेज चालक

Thu, 28 Dec 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 28 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Roadways driver found hanging in the workshop room of Loharu sub depot.
लोहारू (भिवानी)।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग भिवानी के सब डिपो लोहारू की वर्कशॉप में वीरवार शाम को रोडवेज का चालक फंदे से लटका मिला। वर्कशॉप के कर्मचारियों ने इसकी सूचना रोडवेज प्रशासन के साथ लोहारू पुलिस को दी। वहीं, शव को वीरवार शाम नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची और मौत से जुड़े तथ्यों की जांच की। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।

मृतक की पहचान हिसार के गांव मुकलान निवासी सुभाष (45) के रूप में हुई है। सुभाष सब डिपो लोहारू में बतौर चालक तैनात था। साथी कर्मचारियों ने बताया कि सुभाष हिसार से लोहारू-महेंद्रगढ़ रूट पर बस चलाता था। वीरवार शाम को वह रूट पर से बस लेकर लौटा था। इसके बाद वर्कशॉप के एक कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं, सुभाष के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। मृतक सुभाष के परिजन राजेंद्र, हंसराज और अमरचंद मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कई साल पहले वह रोडवेज में बतौर चालक भर्ती हुआ था और उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं। वहीं, लोहारू पुलिस थाना के जांच अधिकारी वीरेंद्र ढुल ने बताया कि शव को लोहारू के उप नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed