फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways buses will be start from today to Panchkula, Ajmer, Jhunjanu and Sikar.

आज से पंचकूला, झुंझनू, सीकर और अजमेर के लिए दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be start from today to Panchkula, Ajmer, Jhunjanu and Sikar.
बस स्टैंड परिसर में बूथ पर लगीं बसें। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले से रोडवेज बसों के पांच और रूट बहाल किए गए हैं। रोडवेज प्रबंधन ने भिवानी डिपो से पंचकूला के अलावा नारनौल, झुंझनू, राजस्थान के सीकर और अजमेर तक बस सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। पंचकूला के लिए बस सुबह साढ़े चार बजे भिवानी डिपो से चलेगी। लॉकडाउन के दौरान पंचकूला तक बस सेवा को रोडवेज प्रबंधन ने बंद कर दिया था। ऐसे में पंचकूला के लिए सुबह भिवानी से ड्यूटी पर जाने वालों को भी काफी परेशानी होती थी। अब करीब चार माह बाद फिर से इन रूटों को रोडवेज विभाग ने बहाल किया है।
विज्ञापन

भिवानी डिपो में करीब 170 रोडवेज बसें हैं। फिलहाल भिवानी बस स्टैंड से करीब 80 बसों का ही संचालन हो रहा है। कोविड के कारण 25 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद से ही बसों का संचालन बंद पड़ा था। तीन जून को रोडवेज ने एक शहर से दूसरे शहर तक कई रूटों पर बस सेवाएं बहाल की थीं। अब कई नई समय सारिणी शुरू की गई है। बस स्टैंड से संचालित इन बसों में 30 से 35 यात्रियों को ही बैठाया जाएगा, जबकि बस में सैनिटाइज की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

इन रूटों पर नए समय में दौड़ेंगी रोडवेज बसें
रूट सुबह जाना वापस आना
पंचकूला 4:30 सुबह 12:00
नारनौल 7:00 सुबह 12:30
झुंझनू 9:20 सुबह 14:20
झुंझनू 12:20 दोपहर 16:20
सीकर 7:30 सुबह 15:40
अजमेर 9:00 सुबह अगले दिन सुबह 5:40
मंगलवार सुबह पंचकूला, नारनौल, झुंझनू, सीकर और अजमेर के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। बसों में सामुदायिक दूरी और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कोविड-19 के दौरान जारी हिदायतों की अनुपालना के हिसाब से बसों का संचालन होगा। भिवानी डिपो से लगभग सभी रूटों पर बस सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। - भरत सिंह परमार, जिला यातायात प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed