फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways administration ran second bus from Bhiwani to Dehradun

Bhiwani News: भिवानी से देहरादून के लिए रोडवेज प्रशासन ने चलाई दूसरी बस

Thu, 27 Jul 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways administration ran second bus from Bhiwani to Dehradun
भिवानी। भिवानी बस स्टैंड से वीरवार सुबह 10 बजे रोडवेज प्रशासन ने देहरादून के लिए दूसरी बस सेवा का शुभारंभ किया। रोडवेज प्रशासन की तरफ से चलाई गई दूसरी बस में भिवानी बस स्टैंड से 45 यात्री देहरादून के लिए रवाना हुए। जबकि पहली बस सुबह आठ बजे भिवानी बस स्टैंड से पहले से ही चलाई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार से भिवानी से श्रीगंगानगर के लिए भी नई बस चलाई जाएगी। पहले ये बस 26 जुलाई को चलाई जानी थी, मगर रूट परमिट को लेकर हुई देरी की वजह से ये बस नहीं चल पाई। भिवानी से देहरादून के लिए रोडवेज की अब दो बसें दौड़ लगाएंगी। वीरवार को रोडवेज अधिकारियों ने सुबह दस बजे दूसरी बस सेवा का भी शुभारंभ कर दिया। वहीं सुबह आठ बजे देहरादून की पहली बस में भी करीब 55 मुसाफिर सफर के लिए निकले थे। भिवानी से सीधे देहरादून के लिए दूसरी बस मिलने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। वहीं रोडवेज को भी अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से रूट परमिट में देरी की वजह से भिवानी से श्रीगंगानगर के लिए बस सेवा अभी शुरू नहीं हो पाई है। रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि भिवानी से श्रीगंगानगर का रूट परमिट मिल चुका है। भिवानी से श्री गंगानगर के लिए सीधी बस चलने से हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और श्रीगंगानगर के यात्रियों को फायदा मिलेगा और भिवानी से श्री गंगानगर तक का सफर छह घंटे में तय हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी रोडवेज प्रशासन लगातार यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों में लगा है। वीरवार को भिवानी से देहरादून के लिए दूसरी बस सेवा का शुभारंभ हुआ है। सोमवार से भिवानी से श्रीगंगानगर के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी।

-डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article