फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   roadwayes, bus problam, student, protest, hindi news

बस किल्लत पर छात्राओं ने लगाया जाम

Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
roadwayes, bus problam, student, protest, hindi news
हर‌ियाणा रोडवेज - फोटो : फाइल फोटो
बस किल्लत से खफा छात्राओं का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। करीब आधा दर्जन गांवों की छात्राएं लोहारू मुख्यमार्ग पर उतर आई। रोडवेज विभाग की कार्यप्रणाली से खफा छात्राओं ने बिरही कलां अड्डे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर सदर पुलिस और रोडवेज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसे बाद छात्राओं ने लिखित में बस चलाने का आश्वासन लेकर जाम खोला। तब तक करीब डेढ़ घंटा मुख्यमार्ग बाधित रहा। इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानियां का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 9 अगस्त को झोझूकलां अड्डे पर इसी मसले पर छात्राओं ने जाम लगा दिया था। करीब एक घंटे बाद रोडवेज अधिकारियों ने छात्राओं का समझा-बुझाकर जाम खुलवाया था। इस दौरान करीब एक घंटा छात्राओं ने जाम लगाए रखा था। मांग पूरी न होने पर शनिवार को छात्राओं का सब्र फिर से जवाब दे गया। बस न चलने से खफा छात्राएं इस बार बिरही कलां अड्डे पर आकर सड़क के बीचोंबीच बैठ गई। वहीं, छात्राओं के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण और शिक्षण संस्थाओं के स्टॉफ सदस्य भी उतर आएं। जाम की सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को आश्वासन देकर जाम खुलावने का प्रयास किया। मगर छात्राएं मौके पर रोडवेज अधिकारियों को बुलाने की बात पर अड़ गई। इसके बाद सदर पुलिस ने मामले से रोडवेज अधिकारियों को अवगत करवाया। मौके पर पहुंचे रोडवज अधिकारियों न छात्राओं की मांग लिखित में ली और बाद में बस चलाने का लिखित में आश्वासन देकर जाम खुलवाया। तब तक करीब डेढ़ घंटा मुख्यमार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


दो सौ छात्राओं के लिए नहीं है कोई स्पेशल बस
झोझूकलां क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों से करीब दो सौ छात्राएं विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने जाती है। ये छात्राएं भिवानी व दादरी के पांच-छह कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण कर रही है। मगर रोडवज विभाग ने इनके लिए कोई भी स्पेशल बस नहीं चला रखी। सवारियों से ठसाठस भरी बसों में इन छात्राओं को मजूबरीवश सफर करना पड़ रहा है वहीं छात्राओं ने बस चलाने के लिए लगातार हो रहे हादसों व छेड़छाड़ की घटनाओं का भी हवाला दिया। छात्रा सोनिया ने बताया कि शुक्रवार को भी चलती बस में चढ़ने का प्रयास करते समय दो छात्राएं बस से गिरकर घायल हो गई थी। छात्राओं बताया कि इतना ही नहीं सवारियों से खचाखच भरी बस में सफर करने पर युवा उनके साथ छेड़खानी करने के साथ-साथ फब्तियां भी कसते है। मौके पर पहुंचे रोडवेज विभाग के वर्कशॉप मैनेजर राजसिंह के सामने छात्राओं ने तीन बसें चलाने की मांग की। छात्राओं ने दो भिवानी  एक दादरी के लिए कॉलेज जाने व आने के समय बस चलाई जाएं। इसके बाद राजसिंह ने उनसे लिखित में मांगें लेकर दो बसें चलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि भिवानी के लिए सात बजकर 15 मिनट व साढ़े सात बजे बस चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दादरी से झोझू के लिए बस चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed