फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   roads, 31 wards, construction

50 लाख से बदलेगी 31 वार्डों की सड़कों की सूरत

Wed, 26 Feb 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
roads, 31 wards, construction
हाउसिंग बोर्ड की धंसी सड़क के पास से गुजरते राहगीर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
शहर के सभी 31 वार्डों में खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधारने की दिशा में शहरी निकाय विभाग ने जरूरी कदम उठाए हैं। नगर परिषद के दायरे में आने वाली खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधारने के लिए 50 लाख के संभावित बजट को खर्च किया जाएगा। इसके लिए शहरी निकाय विभाग ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। 27 फरवरी तक टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद मार्च के प्रथम सप्ताह में वर्क ऑर्डर होंगे।
विज्ञापन

पिछले काफी सालों से जर्जर हाल में पड़ी सड़कों की बदहाली भी दूर होगी। नगर परिषद के 31 वार्डों के अंदर काफी ऐसी गलियां हैं, जिनकी हालत काफी खराब हो चुकी है। अधिकांश सड़कें तो निर्माण के बाद धंस भी चुकी हैं। भिवानी नगर परिषद द्वारा 2017 से ही ब्लॉक की सड़कें और सीसी पैटर्न पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। ब्लॉक की सड़क निर्माण के बाद आगामी छह माह तक संबंधित एजेंसी द्वारा ही उस सड़क का रखरखाव किया जाता है। इस अवधि में अगर सड़क खराब होती है तो उसकी रिपेयरिंग भी एजेंसी अपने खर्च पर ही कराती है। मगर जिन सड़कों की वारंटी मियाद पूरी हो चुकी हैं और उनकी हालत काफी खस्ता हो गई है। इस बजट से उन सभी सड़कों पर रिपेयरिंग का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

दो चरणों में होंगे सड़कों की रिपेयरिंग के टेंडर : नगर परिषद द्वारा शहर के सभी 31 वार्डों की सड़कों की रिपेयरिंग कराने के टेंडर दो चरणों में किए जाएंगे। इसके लिए 25-25 लाख रुपये का संभावित बजट खर्च किया जाएगा। इनके वर्क ऑर्डर भी अलग अलग होंगे। जिसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। रिपेयरिंग के दायरे में वे सड़कें आएंगी, जो धंस चुकी है या जिनके अंदर गड्ढे बने हैं या फिर किसी कार्य के चलते उन्हें उखाड़ा गया था और बाद में ठीक नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर एक से 15 और 16 से लेकर 31 तक गलियों की रिपेयरिंग का काम कराने के लिए 25-25 लाख के दो टेंडर कराए जाएंगे, इसके लिए निदेशालय ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। शहरवासियों की सुविधा के लिए सभी सड़कों की हालत सुधारी जाएगी और कुछ अन्य रिपेयरिंग के काम भी कराए जाएंगे। मार्च के प्रथम सप्ताह में काम अलॉट होने की संभावना है।
- रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।
शहर के सभी सड़कों की हालत काफी खराब हैं, जिन पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। कई सड़कें तो इतनी खराब हैं कि उन पर दुर्घटनाएं होने लगी हैं। सड़क निर्माण को लेकर काफी बार मैंने काफी बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अधिकारी सड़क निर्माण को लेकर एक दूसरे विभाग पर बात टालते आ रहे हैं।
- आनंद तायल, शहरवासी
पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गली जमीन के अंदर धंस चुकी है। सड़क के बीच में इतना बड़ा गड्ढा है कि नजदीक आने पर ही वाहन चालक को नजर आता है, जरा सी चूक से वाहन चालक का संतुलन बिगड़ा कि दुर्घटना घट जाती है। सड़क निर्माण में काफी भ्रष्टाचार हो रहा है, यही वजह है सड़कें निर्माण से पहले ही टूटने लगी हैं। मैं भी शहर का बाशिंदा हूं, इसलिए टूटी सड़कें हर किसी के लिए मुसीबत बनी हैं।
- बंटी मित्तल, शहरवासी।
शहर के लोहड़ बाजार क्षेत्र में सभी सड़कें खस्ताहाल हैं। हाल ही में बनी सड़कें भी टूट गई हैं। मगर कोई सुध लेने वाला नहीं है। सड़कें शहर की बदहाली भी बया कर रही हैं, हर दरवाजे पर मैं शिकायत दे चुका हूं। मगर इनकी हालत नहीं सुधरी है। सड़क निर्माण में किसी की जवाबदेही तय नहीं है और निर्माण के दौरान भी कोई देखने वाला नहीं है।
- शंकरलाल, शहरवासी
मुख्य सड़कों के साथ गलियां भी अतिक्रमण का शिकार हो चुकी है। सड़क या गली का जो हिस्सा बचा है वह भी खस्ताहाल है। ऐसे में सड़कों ने लोगों का कमर दर्द भी बना दिया है। मैं खुद सड़कों की हालत सुधार के बारे में काफी बार शिकायतें कर चुका हूं। सड़क ठीक कराने को लेकर अधिकारी एक दूसरे विभाग की जिम्मेदारी बता खुद का पल्ला झाड़ रहे हैं। पब्लिक हेल्थ विभाग ने भी शहर में जगह जगह गड्ढ़े खोदकर सड़कें तोड़ दी हैं।

-गोपाल, शहरवासी।
उधर, गली निर्माण को लेकर टिब्बा बस्ती निवासियों ने किया प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
शहर की अमर नगर टिब्बा बस्ती वार्ड नं. 16 के निवासियों ने गली निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया और रोष जताते हुए उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। क्षेत्रवासी ओमबीर पंडित, बिल्लू, रमेश, नरेन्द्र, सोनू, जगदीश, बलवान, कृष्ण, प्रेमचंद, अनिता, राधा देवी, गीता देवी, कृष्णा देवी आदि क्षेत्रवासियों ने बताया कि पार्षद ललित सैनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी गली के निर्माण में कोताही बरती जा रही है। उन्होंने अनेक बार पार्षद से गली का निर्माण करवाने की मांग की है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की। जब उन्होंने फिर से पार्षद से मुलाकात की तो पार्षद ने शराब पीकर उन्हें धमकी दी तथा गाली गलौज किया। जिसकी शिकायत उन्हें उपायुक्त व नगर परिषद के चेयरमैन को दी। उन्होंने बताया कि पार्षद के फर्जी प्रमाण-पत्र का मुद्दा भी उठाया था जिसके चलते वे गली का निर्माण नहीं करवा रहे। उन्होंने नगर परिषद के चेयरमैन रणसिंह यादव व उपायुक्त से गली निर्माण की मांग की। चेयरमैन रणसिंह यादव ने आश्वासन दिया की जल्द ही उनकी गली का निर्माण किया जाएगा और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed