{"_id":"5dbb914c8ebc3e93c202da27","slug":"road-safety-sign-board-bhiwani-news-rtk5254491112","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध में हादसे रोकने को 51 मार्गों पर लगेगी सफेद पट्टी, संकेतक और कैट आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध में हादसे रोकने को 51 मार्गों पर लगेगी सफेद पट्टी, संकेतक और कैट आई
विज्ञापन
49 फोटो बीएंडआर द्वारा बनाया गया हांसी रोड।
- फोटो : Bhiwani
ट्रैफिक पुलिस ही नहीं सड़क पर दौड़ने वाले वाहन लोगों के लिए सुरक्षित हो, इसके लिए सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी बीएंडआर भी सड़कों को लोगों के सफर के लिए सुरक्षित करने की प्लानिंग में जुटा है। इसके लिए बीएंडआर ने सर्वे कर ट्रैफिक प्लान बनाया है। जिले की 51 पुरानी सड़कों को नया लुक देने के साथ ही इन्हें वाहनों के लिए सुरक्षित ढंग से बनाने की योजना का खाका भी तैयार किया गया। इस योजना के तहत सड़क निर्माण के दौरान ही सफेद पट्टी, संकेतक और कैट आई लगाने का काम होगा। यह काम जनवरी माह में पड़ने वाली धुंध से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। इसी के साथ जिले के दुर्घटना संभावित बिंदुओं पर भी बीएंडआर विभाग वाहन चालकों को सचेत करने के लिए विशेष चिह्न लगवाएगा, ताकि ज्यादा स्पीड में वाहन चलाकर आने वाले लोग भी दूर से ही दुर्घटना संभावित मोड़ के संबंध में सचेत हो जाएं और किसी तरह की दुर्घटना का शिकार होने से बच जाएं।
ठंड की शुरूआत से पहले ही भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर एक दुर्घटना संभावित मोड़ पर दो ट्रकों के बीच बड़ा हादसा हो चुका है। इस दुर्घटना संभावित मोड़ पर भी खतरे का संकेत लगाकर वाहन चालकों को सचेत किया गया है। इसके अलावा मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकरों पर भी रात के समय दिखाई देने के लिए कैट आई लगाई जाएंगी। इसी के साथ 18 फीट से ज्यादा चौड़ी सभी सड़कों के बीच सफेद पट्टी भी बनेगी।
ये मार्ग बनाए जाएंगे वाहन चालकों के लिए सुरक्षित : जिले के लोहानी, कैरू, ओबरा, बहल और झोझू तक करीबन सात किलोमीटर लंबी सड़क को सुरक्षित किया जाएगा। इसी तरह तोशाम-भिवानी, भिवानी-कोंट-सांगा मार्ग, भिवानी-हांसी मार्ग, नंदगांव से ढाणी, प्रहलादगढ़ मार्ग, तोशाम-भिवानी बाईपास सड़क, निगाना खुर्द से सुंगरपुर, ढाणीमाहू से ढाणी ताल, पुराना बस स्टैंड से सिटी रेलवे स्टेशन, संडवा रोड, एचटीबी रोड से दांगकलां, बलियाली से जमालपुर, बवानीखेड़ा से पपोसा, गांव पुर से धनाना, ढाणी रामजस मार्ग, गांव बीरण से ढाणी बीरण, खरक-कलेंगा मार्ग, अजीतपुर से कितलाना, कालुवास से नाथुवास, दुर्जनपुर से ढाणी दुर्जनपुर, सिकंदरपुर से ढाणी बारा रोड, जमालपुर से नांगल, अलखपुरा से खेड़ी दौलतपुर, सैनीवास रोड, बारवा रेलवे स्टेशन रोड, भिवानी से कोहाड़, ढाणी धीरजा रोड, बलियाली से ढाणी जमालपुर, चोरटापुर से मिलकपुर मार्ग, ढाणी बारा से ढाणी खुशहाल, गरवा से सुरपुरा मार्ग, बुद्धशैली रोड, ढाणी खुशहाल मार्ग, गारनपुरा कलां से सेहरवा रोड, पीएचसी चांग रोड, छोटी चांग रोड, बीटीएम से भिवानी सिटी रोड, गोलागढ़ से भानगढ़, बड़ी दांग मार्ग, ढाणी खुशहाल से ढाणी कुम्हारान, रूपगढ़ स्कूल से ढाणी खुर्द मार्ग, बलियाली से दांग खुर्द, ललहाना से गोलपुरा, कुंगड़ से खेड़ी दौलतपुर, देवसर लिंक मार्ग, बामला रोड, सुई रेलवे स्टेशन मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
जनवरी माह में होती है धुंध की वजह से सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं : सर्दी के आगाज के बाद जैसे-जैसे सर्दी आगे बढ़ती है तो धुंध के कारण सड़क हादसों के मामले भी लगातार सामने आने लगते हैं। सड़क पर धुंध के कारण दौड़ने वाले वाहन सामने कुछ नहीं देख पाते और तेज रफ्तार का कहर उनकी जिंदगी को ही संकट में डाल देता है। ऐसे में अगर बीएंडआर सड़कों पर वाहन चालकों को सचेत करने के लिए उचित सुरक्षा मापदंड अपनाता है तो कई लोगों की जान भी बच जाती है, जबकि पुलिस का ट्रैफिक प्लान केवल चौक चौराहों या फिर विशेष नाकों तक ही लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक कर सकता है। बीएंडआर विभाग लंबी दूरी के मार्गों पर इस तरह के सुरक्षा मापदंड पूरे कर सफर को सुगम और सुरक्षित बनाने की तैयारी में है।
नेशनल हाईवे सड़कों को छोड़कर सभी मुख्य सड़कों पर दिसंबर और जनवरी माह के दौरान सड़कों पर दुर्घटना संभावित मोड़ पर चेतावनी बोर्ड, सड़क पर सफेद पट्टी, दिशा सूचक के साथ-साथ कैट आई लगाने का काम पूरा कर लेगा। इसके लिए विभाग द्वारा खास तौर पर ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है। इसके अलावा बीएंडआर विभाग यातायात पुलिस के साथ मिलकर भी लोगों को सुरक्षित सफर के लिए जागरूक करेगा।
- कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता, निर्माण शाखा बीएंडआर।