फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road jaam, students protest, CBLU students

बस न रोकने पर बिफरे सीबीएलयू के विद्यार्थी

Tue, 23 Feb 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
road jaam, students protest, CBLU students
जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। रोडवेज बस नहीं रोके जाने से खफा चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सोमवार को बिफर गए और भिवानी-हिसार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक रोडवेज महाप्रबंधक स्वयं आकर उनकी समस्या का समाधान नहीं करते तब तक जाम नहीं खोलेंगे। बाद में जाम की सूचना पर जिला यातायात प्रबंधक भरत सिंह परमार विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद विद्यार्थी माने और जाम खोला। मुख्य मार्ग करीब सवा घंटे तक बंद रहने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रोडवेज बसें भी जाम में फंसी देखी गई।
विज्ञापन

चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के काफी विभागों को अब प्रेम नगर गांव में बने नए भवन में शिफ्ट किया गया है। वहां विद्यार्थियों के सामने बसों की समस्या सामने आ रही है। रोडवेज बस चालक बसें रोकते नहीं और प्राइवेट वाले बैठाते नहीं। बैठाने पर किराया मांगते हैं। इस समस्या को लेकर विद्यार्थी पहले भी उपायुक्त, रोडवेज महाप्रबंधक, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंप चुके हैं। सोमवार सुबह भी यही समस्या आई और काफी बच्चों की क्लास बस न मिलने के कारण मिस हो गई। एक विद्यार्थी ने बस का दौड़ लगाकर पीछा किया तो हादसा होते-होते बचा। इससे खफा सभी विद्यार्थी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एकत्रित होकर भिवानी-हिसार मुख्य मार्ग पर उतर आए और सड़क के बीच बैठ रोड जाम कर दिया। विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या भी खासी रही। विद्यार्थियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि जब तक रोडवेज महाप्रबंधक स्वयं उनके बीच आकर समस्या का समाधान नहीं करते, तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। जाम की सूचना पर पुलिस के अलावा रोडवेज के जिला यातायात प्रबंधक भरत सिंह परमार पहुंचे। विद्यार्थियों की समस्या सुनने के बाद जल्द समाधान कराने, विश्वविद्यालय के बाहर रोडवेज बसों के ठहराव की व्यवस्था का आश्वासन दिया। जाम करीब पौने दो बजे खोला गया। जिसके बाद जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोट्स-
हम बसों की समस्या को लेकर दो-दो दफा डीसी, वीसी, जीएम, रजिस्ट्रार को शिकायत दे चुके है। एक सप्ताह में हमें दो ब्रेकर बनवा बसों के ठहराव की व्यवस्था का आश्वासन दिया था मगर अब काफी समय बीत चुका है। बावजूद इसके कोई व्यवस्था नहीं हुई। रोडवेज बस चालक बसें रोकते नहीं, जिस कारण हमें यूनिवर्सिटी में आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण बूरा, छात्र
विभाग नए भवन में तो शिफ्ट कर दिए गए हैं मगर यहां बसों की बड़ी समस्या है। रोडवेज बस चालक रोकते नहीं। कभी बैठा लेते हैं या तो प्रेम नगर या फिर दूसरी ओर की पुलिया के पास छोड़ते हैं। जिससे काफी सफर पैदल तय करना पड़ता है और इस कारण अक्सर लेट हो रहा है। क्लास मिस हो जाती है। मुख्य मार्ग है तो यहां हादसों की भी आशंका रहती है।
रेणु, छात्रा
मैं एमबीए की छात्रा हूं। अक्सर बस के कारण क्लास मिस हो रही है। रोडवेज बस वाले भगा ले जाते हैं तो प्राइवेट वाले कहते हैं कि रोडवेज बसों का पास है, रोडवेज बसों में बैठो। बस पास भी भिवानी यूनिवर्सिटी तक का है। जिस कारण आगे तक आने पर बस चालक झगड़ा करते हैं।
दर्शना, छात्रा
बस में सवार होने पर रोडवेज कंडक्टर अभद्र व्यवहार करते हैं और अक्सर बस से उतार देते हैं। यहां बसों की सुविधा ही नहीं है तो फिर नए भवन में शिफ्ट क्यों किया गया। कई दफा शिकायत कर चुके हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
अंशु, छात्रा
वर्जन-
विद्यार्थियों के पास रोडवेज और प्राइवेट सभी बसों में मान्य है। विद्यार्थियों की शिकायत है कि यहां बसें नहीं रोकते, इस बारे में पहले भी सभी चालकों को निर्देश दे रखे हैं कि बसें यहां रोककर बच्चों को बैठाएं। अब दोबारा से सभी को निर्देश दिए जाएंगे और जो नहीं रोकेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

- भरत सिंह परमार, जिला यातायात निरीक्षक

रोडवेज बसों के ठहराव की मांग को लेकर भिवानी हिसार मार्ग पर जाम लगा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते

रोडवेज बसों के ठहराव की मांग को लेकर भिवानी हिसार मार्ग पर जाम लगा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed