फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road,bhiwani,night domination,Vehicle

मुख्य मार्गों पर लगाए नाके

Mon, 26 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 26 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
road,bhiwani,night domination,Vehicle
1358 वाहनों की जांच की - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
सर्दी के मौसम में आपराधिक वारदातों की आशंका से पुलिस ने जिलेभर में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। रात 10 से सुबह चार बजे तक जिले की 80 फीसदी पुलिस फोर्स सड़क पर उतरी। इस दौरान 241 सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करने के अलावा 1358 वाहनों की जांच की। 108 के चालान किए तो 22 इंपाउंड किए। पुलिस अधीक्षक स्वयं भी विभिन्न नाकों पर निरीक्षण करते नजर आए।

आपराधिक घटनाओं को रोकने, अपराधियों को पकड़ने के लिए शनिवार रात जिलेभर की पुलिस एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में सड़क पर उतरी। रात 10 बजे जिले के चारों ओर के मुख्य मार्गों पर नाके लगाए गए और शहर के अंदरूनी चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान 241 सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया गया। 1358 वाहनों की जांच की गई। जिनमें से कागजात व अन्य खामियों की वजह से 108 के चालान किए गए। इनमें भी 22 को इंपाउंड किया गया। पुलिस ने 80 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। जिनके स्टेजर रोल काटे गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार स्वयं नाकों पर जांच करते नजर आए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाइट डोमिनेशन चेंकिंग अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा दुश्चरित्र व्यक्तियों, हिस्ट्रीशीटर आदि को चेक किया गया तथा रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, धर्मशालाओं, होटल , बाजार की भी चेंकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed