फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road accident, tractor, labour die

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Wed, 10 Feb 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
road accident, tractor, labour die
भिवानी। ढाणा रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला बुधवार सुबह करीब नौ बजे का है। ढाणा रोड निवासी कृष्ण ने बताया कि उसका बड़ा भाई 44 वर्षीय मनोज मजदूरी करता था। बुधवार सुबह वह खाना खाकर अपने मालिक कर्मबीर के साथ काम पर जाने के लिए घर से महज 200 मीटर की दूरी पर चला था कि एक ट्रैक्टर चालक ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वही आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। परिजनों ने मामले की सूचना जैन चौक चौकी पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। बुधवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
ढाणा रोड निवासी कृष्ण ने बताया कि वह तीन भाईयों में सबसे छोटा है। मगर पिछले दिनों उसके सबसे बड़े भाई की मौत हो गई थी। अब बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में उसके दूसरे नंबर के भाई मनोज की भी मौत हो गई। मनोज मजदूरी कर परिवार का गुजारा चला था। मनोज तीन बेटियों का पिता था। अचानक से हुए हादसे में तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
बुधवार सुबह ढाणा रोड पर सड़क हादसे में मनोज की मौत हो गई। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी कर्मबीर के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बुधवार दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- एचसी प्रमोद, जांच अधिकारी, जैन चौक चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed