फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road accident, one die, byke

बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरे युवक की मौत

Tue, 09 Feb 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
road accident, one die, byke
भिवानी। कैरू-जूई मार्ग पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह किया जाएगा। युवक अपनी पत्नी के पास सालगिरह मनाने ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कैरू निवासी उमेद ने बताया कि वह गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। उसका बड़ा बेटा 21 वर्षीय दिनेश भी उसके साथ खेतीबाड़ी करता था। सोमवार दोपहर में उसका बेटा दिनेश बाइक पर अपने ससुराल जा रहा था। जब वह जूई के नजदीक पहुंचा तो अचानक ही उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना जूई पुलिस थाना को दी। सूचना ने इस संबंध में परिजनों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता के साया
मृतक दिनेश दो भाइयों में बड़ा था। उसके छोटे भाई ललित ने बारहवीं की पढ़ाई पूरी की है। दिनेश की शादी नौ फरवरी 2020 को गांव काटी खेड़ी निवासी निशा के साथ हुई थी। चार महीने पहले ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। उसकी पत्नी कुछ दिन से अपने मायके गई हुई थी। मंगलवार को उनकी शादी की पहली सालगिरह थी। अचानक से हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां को दुखों में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
सोमवार दोपहर में गांव जूई के नजदीक सड़क हादसे में गांव कैरू निवासी दिनेश की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता उमेद के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह करवाया जाएगा।
- एएसआई संजय कुमार, जांच अधिकारी, जूई पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed