फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road accident, four injured, hosipital

चार सड़क हादसों में चार लोग घायल, पीजीआई रेफर

Sat, 15 Aug 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
road accident, four injured, hosipital
जिले में चार अलग अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामलों की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पहला मामला गांव खरक का है। पुलिस को दिए बयान में गांव खरक निवासी ने 28 वर्षीय प्रवीण राजमिस्त्री का काम करता है। वीरवार रात करीब साढे़ आठ बजे वह अपने भाई के घर जा रहा था। जब वह सड़क के साथ में कच्चे रास्ते पर चल रहा था। अचानक ही पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी ने उसको टक्कर मार दी। आरोपी गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उसको उपचार के लिए इमरजेंसी में दाखिल करवाया। प्रवीण के सिर, छाती, कमर में चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दूसरा मामला गांव लोहानी का है। गांव लोहानी निवासी विकास ने बताया कि उसका चाचा 55 वर्षीय रोहताश प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वीरवार सुबह करीब नौ बजे वह गांव के बस स्टैंड पर कुछ काम गया था। जब वह सड़क पार करने लगा तो अचानक ही तेज रफ्तार कार ने उसका पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसके पांव में गंभीर चोटे आई है। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला लोहारू पुलिस थाना क्षेत्र का है। गांव सिंघानी निवासी 55 वर्षीय रोशनी देवी अपने भांजे पवन के साथ बाइक पर राजस्थान जा रहे थे। जब वो गांव बरालु के नजदीक पहुंचे तो अचानक ही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रोशनी देवी और पवन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। हादसे में पवन के हाथ में चोटें आई है। वही रोशनी देवी को गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल मेें दाखिल करवाया। मामले की शिकायत लोहारू पुलिस थाना को दी।

वहीं शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे भिवानी लोहारू मार्ग पर गांव लोहानी गोशाला के नजदीक अचानक लावारिस पशुओं का झुंड स्वीफ्ट कार के सामने आ गया। जिसके कारण कार की संतुलन बिगड़ गया और कार लपट गई। गनीमत रही की कार चालक को चोट नहीं आई। मगर हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed