फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Retired worker hit by bike, died

Bhiwani News: सेवानिवृत्त कर्मी को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 28 Aug 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Retired worker hit by bike, died
भिवानी। भिवानी-हांसी रोड पर एसपी निवास स्थान के समीप रविवार सुबह एक बाइक ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मूल रूप से पैंतावास खुर्द व हाल डीसी कॉलोनी निवासी विरेंद्र (68) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के परिजन के बयान पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक के परिजन साहिल, रोहित ने बताया कि विरेंद्र सिंह बिजली विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनके दो संतान, एक लड़का और एक लड़की है। दोनों शादीशुदा हैं। विरेंद्र सिंह सेवानिवृत्ति के बाद डीसी काॅलोनी में रहते थे। प्रतिदिन की तरह वे रविवार को सुबह घूमने के लिए निकले थे। सुबह करीब छह बजे भिवानी-हांसी रोड पर एसपी निवास स्थान के समीप एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उनको नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने विरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की। इस मालमे में शहर थाना पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed