फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   retired teacher, house, police

सेवानिवृत्त महिला शिक्षिका के घर में घुसकर की तोड़फोड़, 11 नामजद सहित अन्य पर केस दर्ज

Thu, 03 Sep 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
retired teacher, house, police
गली में मकान के आगे रैंप बनाए जाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने सेवानिवृत्त अध्यापिका के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके अलावा महिला के दो रिश्तेदारों व उसके पोते को चोट पहुंचाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 11 नामजद लोगों के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला कमलेश देवी ने बताया कि वह अध्यापिका के पद से रिटायर्ड है व विकास नगर में रहती है। उसका एक लड़का है जो भारतीय सेना में कार्यरत है। 30 अगस्त को उसने अपने मकान के सामने गली में रैंप बना रहे एक व्यक्ति का विरोध किया था। इस पर उक्त व्यक्ति व अन्य लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां दी। उसने इस बात की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी तो वे मेरे मकान पर आए। जब हम उनकी हरकत के बारे में विचार कर रहे थे तो उक्त आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। उनके रिश्तेदारों की रॉड, लाठी, पत्थरों से चोटें पहुंचाई। घर में घुसे दस बारह लोगों ने घर के सामान में तोड़फोड़ मचाई व उसके पोते गर्वित को उठाकर फेंक दिया। बाद में आसपास के लोग उनका शोर सुनकर मौके पर आए व उनको हमलावरों से छुड़वाया। उनके जाने के बाद घायल हुए शमशेर व चरणसिंह को बहल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नामजद आरोपियों के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed