फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Retired BSF Headconstable died in road accident.

तेज रफ्तार ट्रॉले ने बीएसएफ के पूर्व हेडकांस्टेबल को कुचला, मौत

Fri, 19 Jun 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Retired BSF Headconstable died in road accident.
हनुमान ढाणी चौक पर हादसे में मृतक जवान के शव को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के हनुमान ढाणी चौक पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार बीएसएफ के पूर्व हेडकांस्टेबल को तेज रफ्तार ट्राले ने कुचल दिया। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान न्यू भारत नगर वासी सतीश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्राले को मौके छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सरकुलर रोड पर हनुमान ढाणी चौक पर हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे थे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे जिला सामान्य अस्पताल भेजा है। वहीं मृतक के पास मिले कागजातों से उसकी पहचान भारत नगर निवासी सतीश (45) के रूप में हुई है। उसके पास से बीएसएफ का आईडी कार्ड भी मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी देख रही है कि हादसा कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रॉला चालक मौके से फरार है, उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई। वहीं हनुमान ढाणी चौक पर हुए हादसे के बाद तमाशबीनों की भी भीड़ जुटी, जिसे पुलिस ने वहां से खदेड़ा। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में ट्राला चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

परिजन गए थे हिसार
बाइक के नंबरों के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को ढूंढा गया। मृतक के परिजन हिसार गए हुए थे। शाम तक परिजनों के आने के बाद ही शव की शिनाख्त हुई। मृतक सतीश बीएसएफ में हेडकांस्टेबल से रिटायर्ड होने के बाद घर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में मृतक की शिनाख्त न्यू भारत नगर वासी सतीश के रूप में हुई है। वह बीएसएफ में पूर्व हेडकांस्टेबल था। मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं शव का शनिवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।
- जगदीश प्रसाद इंचार्ज जैन पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed