फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Result of compartment examination of senior secondary declared

Bhiwani News: सीनियर सेकेंडरी की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित

Mon, 28 Jul 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Result of compartment examination of senior secondary declared
सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय परीक्षा का परिणाम घोषित करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार, उपाध्यक्ष

विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जुलाई-2025 में कराई गई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 71.90 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी कर दिया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ मुनीश नागपाल ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 16300 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा प्रदेशभर के 65 केंद्रों पर चार जुलाई को कराई गई थी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 11,719 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 4,422 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट रही है। इनकी पास प्रतिशतता 71.54 रही। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन: जांच, पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed