फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Result of Board's Secondary and Senior Secondary Educational and Open School Supplementary Examination declared

Bhiwani News: बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित

Mon, 25 Nov 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Result of Board's Secondary and Senior Secondary Educational and Open School Supplementary Examination declared
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अक्तूबर-2024 में आयोजित करवाई सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर मंगलवार से देखा जा सकता है।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सेकेंडरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का परिणाम 62.80 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 5022 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 3154 उत्तीर्ण हुए तथा 1621 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है। परीक्षा में शामिल हुए 3138 छात्रों में से 62.46 पास प्रतिशतता के साथ 1960 छात्र पास हुए तथा 1884 छात्राओं में से 63.38 पास प्रतिशतता के साथ 1194 छात्राएं पास हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का परिणाम 59.19 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 6900 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 4084 उत्तीर्ण हुए तथा 2647 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है। परीक्षा में 4543 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 2717 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 59.81 रही और शामिल हुईं 2357 छात्राओं में से 1367 छात्राएं पास हुईं, जिनकी पास प्रतिशतता 58.00 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सेकेंडरी मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम 67.23 प्रतिशत रहा है। परीक्षा में 16976 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 11413 उत्तीर्ण हुए तथा 5563 परीक्षार्थियों की री-अपीयर आई है। परीक्षा में भाग लेने वाले 9787 छात्रों में से 6570 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 67.13 रही और 7188 शामिल हुईं छात्राओं में से 4843 छात्राएं पास हुईं, जिनकी पास प्रतिशतता 67.38 रही।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम 46.08 प्रतिशत रहा है। परीक्षा में शामिल हुए 21692 परीक्षार्थियों में से 9996 उत्तीर्ण हुए तथा 11696 परीक्षार्थियों की री-अपीयर आई है। इस परीक्षा में 14102 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 6503 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 46.11 रही तथा शामिल हुईं 7590 छात्राओं में से 3493 छात्राएं पास हुईं, जिनकी पास प्रतिशतता 46.02 रही।उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने से 20 दिन तक अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच, पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed