फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Result of 952 candidates restored : Board President

952 परीक्षार्थियों का परिणाम बहाल : बोर्ड अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Result of 952 candidates restored : Board President
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा अप्रैल-2021 का रद्द किया गया 952 परीक्षार्थियों का परिणाम बहाल कर दिया है। परीक्षार्थियों के अनुक्रमांकों की सूची बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा नहीं हो पाई थी, जिस कारण सभी फ्रेश परीक्षार्थियों को 34 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण घोषित किया था। इस परिणाम से जो परीक्षार्थी असंतुुष्ट थे, उन्होंने सितंबर-2021 में पुन: परीक्षा दी थी। परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों से विकल्प लिया गया था कि वे अपने पुराने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट हैं अथवा नहीं। जिन परीक्षार्थियों द्वारा नहीं का विकल्प चुना गया, उन परीक्षार्थियों का अप्रैल-2021 का परिणाम रद्द कर दिया था। रद्द किए गए परिणाम के बाद परीक्षार्थियों से प्रमाणपत्र भी वापस मंगवा लिए थे। उन्होंने बताया कि कई परीक्षार्थियों द्वारा बोर्ड कार्यालय में प्रतिवेदन दिए गए कि उनके द्वारा विभिन्न संस्थाओं में दाखिला लिया हुआ है, इसलिए यदि इस स्तर पर उनका परिणाम रद्द किया जाता है तो उनका भविष्य खराब हो जाएगा। परीक्षार्थियों के अनुरोध पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा अप्रैल-2021 का रद्द किया गया 952 परीक्षार्थियों का परिणाम बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed