फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Resource persons will be prepared to curb drug abuse: Deputy Commissioner

नशे पर अंकुश लगाने के लिए तैयार किए जाएंगे रिसोर्स पर्सन : उपायुक्त

Tue, 25 Feb 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Resource persons will be prepared to curb drug abuse: Deputy Commissioner
नशे के खिलाफ बनाई गई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते डीसी महावीर कौशिक।
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि नशे के खिलाफ हम सबको मिलकर एक बेहतर वातावरण तैयार करना होगा। ऐसा वातावरण तैयार करने में प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उपायुक्त मंगलवार को अपने कार्यालय में नशे के खिलाफ बनाई गई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उपायुक्त महावीर कौशिक ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध आमजन विशेष कर युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रत्येक स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय व अन्य शिक्षण संस्थानों में रिसोर्स पर्सन तैयार किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द रिसोर्स पर्सन की सूची तैयार की जाए। सूची तैयार होने के उपरांत कार्यशाला के माध्यम से इन सभी को नशे के खिलाफ वक्तव्य देने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण ग्रहण करने के बाद सभी रिर्सोस पर्सन अपने-अपने विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालय व अन्य शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का काम करेंगे। जिले के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों, कॉलेजो, विश्वविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों के मुख्य द्वार पर नशे के विरुद्ध जागरूकता सामग्री लिखवाएं। मुख्य द्वार पर यह लिखा जाए कि नशा करने वाले अथवा नशे बेचने वाले लोगों की सूचना मोबाइल नंबर पर दें ताकि ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी नागरिक को नशा करने वाले अथवा नशा बेचने वाले की सूचना मोबाइल नंबर 9050891508 व 8814011408 पर अवश्य दें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर विशेष निगरानी की जाए। बहुत से लोग नशे के लिए प्रतिबंधित दवाओं का प्रयोग भी करते हैं। नशे के दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के बारे में जागरूकता फैलाने और जनता को संवेदनशील बनाने में शिक्षा विभाग और ड्रग कंट्रोल सेल की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर पूरी मुस्तैदी, जिम्मेवारी एवं दायित्व के साथ अपने कर्तव्य को निभाएं। बैठक में एसडीएम महेश कुमार, डीएसपी हैडक्वार्टर आर्यन चौधरी, डीसीए सुरेन्द्र कुमार, जीआई विरेन्द्र कुमार, आरएफओ दीपक कुमार, समाज कल्याण विभाग से जगजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed