{"_id":"68f2a6040c6a0043500fbc8e","slug":"residents-of-rajiv-colony-expressed-their-anger-over-sewer-overflow-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141347-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राजीव कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने से क्षेत्र के लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राजीव कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने से क्षेत्र के लोगों ने जताया रोष
Sat, 18 Oct 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने से रोष जताते क्षेत्रवासी।
भिवानी। राजीव कॉलोनी, नेताजी नगर वार्ड नंबर 3 में सीवर ओवरफ्लो की वजह से गलियों में दूषित पानी भर गया है जिस पर क्षेत्र के लोगों ने रोष जताया। पिछले कई दिनों से बनी यह समस्या इलाके में गंदगी और बदबू फैलाने के साथ गंभीर बीमारियों का खतरा भी पैदा कर रही है। छोटे बच्चे स्कूल जाते समय इसी गंदे पानी से होकर गुजरते हैं और महिलाएं रोजाना घरेलू कार्यों के लिए इसी पानी को पार करती हैं।
राजीव कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार शाम पांच बजे नेताजी नगर वार्ड तीन की गली के सामने खड़े होकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों को कोसा और गंदे पानी के बीच रोष जताया। लोगों ने कहा कि दिवाली के मौके पर हर तरफ सफाई हो रही है लेकिन उनकी गली गंदे पानी के दरिया में तब्दील है। जबकि जिला प्रशासन और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि राजीव कॉलोनी सिटी स्टेशन मार्ग पर नेताजी कॉलोनी की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से पानी जमा है। उन्होंने जिला प्रशासन और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जल्द से जल्द पानी की निकासी करने की मांग की है।