फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Residential boxing academy will open in college hostel, Vishnu will give coaching

कॉलेज के हॉस्टल में खुलेगी आवासीय बॉक्सिंग अकादमी, विष्णु देंगे कोचिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Residential boxing academy will open in college hostel, Vishnu will give coaching
एमएनएस राजकीय कॉलेज का हॉस्टल। संवाद - फोटो : Bhiwani
नवनीत शर्मा
विज्ञापन

भिवानी। नौ साल बाद एमएनएस राजकीय कॉलेज के हॉस्टल में फिर से बहार आने की उम्मीद है। मिनी क्यूबा के नाम से मशहूर भिवानी के बॉक्सर अब विष्णु भगवान का छत्रछाया में तैयार होंगे।
कॉलेज के हॉस्टल में 25 खिलाड़ियों को रोकने की व्यवस्था की जाएगी। हॉस्टल में इतने साल बाद किन-किन खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी यह सब ट्रायल के आधार पर तय होगा। हॉस्टल के रखरखाव का जिम्मा बॉक्सिंग कोच विष्णु भगवान को दिया है।
विज्ञापन

मिनी क्यूबा के नाम से प्रसिद्ध भिवानी जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर नाम रोशन करने के लिए बेहतरीन सुविधाएं मिलने जा रही है। वर्ष 2013 से बंद एमएनएस राजकीय कॉलेज के हॉस्टल में खेल विभाग के द्वारा बॉक्सिंग आवासीय खेल अकादमी बनाई जाएगी। इसके माध्यम से बॉक्सिंग के 25 खिलाड़ियों को निशुल्क रूप से ट्रेनिंग दी जाएगी। अकादमी में खिलाड़ियों को निशुल्क रूप से रहने, खाने, खेल का सामान, खेल की वर्दी, मेडिकल सुविधा दी जाने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग की ओर से बंद पड़े राजकीय कॉलेज के हॉस्टल के रिपेयरिंग का कार्य भी शुरू करवा दिया है। उम्मीद है अगले माह में हॉस्टल को व्यवस्थित कर खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू करवाया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 और 11 फरवरी को भीम स्टेडियम में होगा चयन
खेल विभाग की ओर से बॉक्सिंग आवासीय खेल अकादमी के लिए 25 खिलाड़ियों को चयन किया जाना है। इसके लिए भीम स्टेडियम में 10 और 11 फरवरी को बॉक्सिंग के खिलाड़ियों की ट्रायल ली जाएगी। इसके आधार पर खिलाड़ियों का चयन होगा। ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होगा। विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रतिभागी खिलाड़ियों की आयु 12 से 19 आयुवर्ग के बीच में होनी अनिवार्य है। इस ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन फिटनेस और टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही ट्रायल के लिए आने वाले खिलाड़ियों के रहना, खाने, खेलवर्दी, मेडिकल सुविधा, खेल सामान की व्यवस्था प्रशिक्षण विभाग की ओर से की जाएगी।
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचा होगा स्टेडियम
बॉक्सिंग आवासीय खेल अकादमी की ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को अपनी साथ आधार कार्ड की मूल प्रति और एक फोटोकॉपी लेकर आनी है। साथ ही जन्म प्रमाणपत्र की मूल प्रति और उसकी एक फोटोकॉपी लेकर आना है। दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र की मूल प्रति एवं फोटो कॉपी लेकर आना है। खिलाड़ियों को दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ही अपने-अपने शिक्षण संस्थान से संबंधित सत्यापित दस्तावेज की फोटोकॉपी लेकर आनी है। (संवाद)
कॉलेज में खोली जाएगी अकादमी
एमएनएस राजकीय कॉलेज के हॉस्टल में बॉक्सिंग आवासीय खेल अकादमी खोली जाएगी। इन अकादमी के संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी बॉक्सिंग कोच विष्णु भगवान की रहेगी। विभाग की ओर से हॉस्टल के रिपेयरिंग का कार्य शुरू करवा दिया है, जोकि जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। अकादमी में खिलाड़ियों के चयन के लिए 10 और 11 फरवरी को भीम स्टेडियम में ट्रायल ली जाएगी।

- प्रीतम सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, भिवानी।
अकादमी को हरी झंडी मिल गई है
खेल विभाग की ओर से जिला को बॉक्सिंग आवासीय खेल अकादमी को हरी झंडी मिल गई है। अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिनी क्यूबा का नाम रोशन करने के लिए होनहार खिलाड़ी तैयारी होगें और उन्हें निशुल्क रूप से ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग एमएनएस राजकीय कॉलेज के प्ले ग्राउंड और हॉस्टल में ही दी जाएगी। साथ ही रहने, खाने सहित खेल सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
- विष्णु भगवान, बॉक्सिंग कोच, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed