फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employees mobilize against privatization of electricity distribution; three-day strike begins today

Bhiwani News: बिजली वितरण के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी लामबंद, आज से तीन दिवसीय हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Employees mobilize against privatization of electricity distribution; three-day strike begins today
बिजली निजीकरण के खिलाफ रोष जताते कर्मचारी।
भिवानी। गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी इलेवन पावर को 25 वर्ष के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के फैसले के विरोध में बिजली निगम कर्मचारी आंदोलन पर उतर आए हैं। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 22, 23 और 24 अक्तूबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान किया है जबकि भिवानी सर्कल में 1702 कर्मचारियों में से करीब 95 फीसदी के इसमें शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

हड़ताल में भिवानी और चरखी दादरी जिले के पावर सब स्टेशन तथा फील्ड में तैनात कर्मचारी भी शामिल होंगे। इससे बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण और पावर सब स्टेशनों की सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों ने सर्कल के पुराने कार्यालय में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के आदेशों की प्रतियां जलाकर रोष जताया। उन्होंने फैसले को प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने की साजिश बताते हुए आर-पार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा ने घोषणा की कि 24 अक्तूबर को हड़ताल के अंतिम दिन आगामी आंदोलन की रणनीति घोषित की जाएगी। इस दौरान सांझा मोर्चा के वरिष्ठ नेता धर्मबीर सिंह भाटी, सूरजमल लेघा, अशोक गोयत, परमानंद, धीरज, पवन धनाना, यशदीप दलाल, संजू कौशिक, विजेंद्र गिल, सुखवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोहारू में बिजली कर्मचारियों ने फूंकी निजी कंपनी को दिए लाइसेंस की प्रतियां
लोहारू। संयुक्त साझा मोर्चा के आह्वान पर लोहारू बिजली बोर्ड परिसर में कर्मचारियों की बैठक हुई। विभिन्न यूनियनों के सब डिवीजन प्रधानों की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
इस दौरान गुरुग्राम में निजी कंपनी 11 पावर को दिए गए लाइसेंस की प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया और सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की गई। बैठक में विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर हड़ताल में शामिल होने का संकल्प लिया और आमजन से आंदोलन को नैतिक समर्थन देने की अपील की। बैठक में डिवीजन प्रधान सोमवीर, डिवीजन सचिव विकास, प्रधान किरोड़ीमल, प्रधान सुखबीर, प्रधान रोशन लाल और प्रधान विकास ने अपने विचार रखे।

दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने दिया समर्थन
भिवानी। हरियाणा बिजली नियामक आयोग द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी को 25 वर्ष के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के फैसले के विरोध में बिजली कर्मचारियों और संयुक्त मोर्चा के आंदोलन को दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन जिला भिवानी ने समर्थन दिया है।

संगठन के राज्य उपाध्यक्ष विकास राठी ने कहा कि बिजली व्यवस्था को निजी मुनाफे का साधन बनाने के बजाय सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने नियमित भर्ती और मौजूदा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। राठी ने कहा कि एसोसिएशन इस संघर्ष में बिजली कर्मचारियों, इंजीनियरों और सर्व कर्मचारी संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed