फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Repair of broken dividers started in the city, arrangements to prevent accidents

Bhiwani News: शहर में टूटे डिवाइडरों की शुरू हुई मरम्मत, हादसों से बचाव का प्रबंध

Tue, 12 Nov 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 12 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Repair of broken dividers started in the city, arrangements to prevent accidents
भिवानी। सर्दियों की धुंध छाने से पहले ही पीडब्ल्यूडी ने शहर के डिवाइडरों पर टूटी ग्रिल को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया है, ताकि हादसों से बचाव हो सके। वहीं शहर के डिवाइडरों पर वाहनों की टक्कर लगने व लोगों द्वारा उखाड़ी गई रेलिंग को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। जबकि कुछ जगहों पर डिवाइडर की रेलिंग एक तरफ झुकी हुई थी, उन्हें भी मजबूती से दोबारा लगवाने का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर से हांसी गेट क्षेत्र के बीच कई जगहों पर डिवाइडर की रेलिंग उखड़ चुकी हैं। जिन्हें अब दुरुस्त किए जाने का काम शुरू हुआ है। दरअसल, शहर के सरकुलर रोड, नेशनल हाईवे और नगर परिषद के दायरे में आने वाले मार्गों पर डिवाइडर पर लगी रेलिंग खस्ताहाल में है। ऐसे में धुंध के मौसम में इनकी वजह से कोई भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के दायरे में आने वाले हांसी गेट से घंटाघर क्षेत्र तक टूटी रेलिंग को दुरुस्त किए जाने का काम शुरू हुआ है। पिछले सप्ताह ही हांसी गेट के समीप रात के समय अज्ञात वाहन की टक्कर से डिवाइडर और रेलिंग दोनों टूट गए थे। डिवाइडर के इस हिस्से को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के डिवाइडरों पर लगी रेलिंग हो चुकीं चोरी
शहर के मुख्य रास्तों पर बने डिवाइडरों पर कई जगह लोहे की रेलिंग चोरी हो चुकी है। हालांकि इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने एफआईआर भी दर्ज कराई है। बावजूद शहर के डिवाइडरों से रेलिंग गायब होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। हाईवे के दायरे और अन्य सरकारी विभागों के अधीन आने वाले मुख्य रास्तों के डिवाइडरों से रेलिंग गई जगह से या तो टूट चुकी हैं या फिर चोरी हो गई हैं। इसकी वजह से भी समस्या बनी है।
रेलिंगों के बीच अवैध कट भी बन सकते हैं हादसों की वजह
शहर के सरकुलर रोड के डिवाइडर पर लगी रेलिंग के बीच अवैध कट भी बनाए हुए हैं। ये लोगों ने अपनी सुविधा के लिए बना दिए हैं। इनकी वजह से हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। रेलिंग में अवैध कट से अचानक ही व्यक्ति एक छोर से दूसरे छौर तक जाने के लिए सड़क पार करते हैं। इससे तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों से टकराने का भय भी बना रहता है।

पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाले मार्गों पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर व रेलिंग को दुरुस्त कराया जा रहा है। इसका काम सप्ताह भर में पूरा कर लिया जाएगा। कई जगह लोहे की रेलिंग चोरी हो चुकी हैं, इस संबंध में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुछ जगहों पर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए रेलिंग में अवैध कट लगाए हैं, जिन्हें भी बंद कराया जाएगा।
-सोनू हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता पीडब्ल्यूडी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article