{"_id":"69c81be84c39a9e7290120a1","slug":"relief-to-consumers-last-date-for-payment-of-electricity-bills-extended-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148803-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: उपभोक्ताओं को राहत, बिजली बिल भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: उपभोक्ताओं को राहत, बिजली बिल भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाई
विज्ञापन
भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने 23 से 26 मार्च 2026 के दौरान एनईएफटी और आरटीजीएस लेनदेन में आई तकनीकी समस्या से प्रभावित 1526 उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उनके बिल भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मार्च कर दी है।
निगम के अनुसार इस अवधि में करीब 1900 उपभोक्ता तकनीकी समस्या से प्रभावित हुए जिनमें से 1526 उपभोक्ताओं की बिल भुगतान की अंतिम तिथि 25 मार्च या 27 मार्च निर्धारित थी।प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर इन सभी प्रभावित उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई है। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर सीसीबी में पंजीकृत हैं उन्हें इस संबंध में एसएमएस के माध्यम से सूचना भी भेज दी गई है।
निगम प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि 1900 से अधिक प्रभावित उपभोक्ताओं की सूची संबंधित सर्कल कार्यालयों को भेज दी गई है ताकि फील्ड स्तर पर क्षेत्रीय कार्यालय और अधिकारी ऐसे उपभोक्ताओं की तुरंत सहायता कर सकें।