फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Relief from rain, water reaches canals, there will be regular supply in the city from 5th onwards

Bhiwani News: बारिश से मिली राहत, नहरों में पहुंचा पानी, पांच से शहर में होगी नियमित आपूर्ति

Sat, 03 Feb 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain, water reaches canals, there will be regular supply in the city from 5th onwards
भिवानी। दो दिन तक रुक-रुक कर हुई बारिश से जलसंकट झेल रहे लोगो को भी राहत मिली है। शुक्रवार देर रात तक नहरों में पानी पहुंच गया। इसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने भी पांच फरवरी (सोमवार) से पूरे शहर में राशनिंग खत्म कर नियमित पेयजल आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित किया है।
विज्ञापन

शुरुआत में काफी कम नहरी पानी पहुंचा है, लेकिन दो दिन के अंदर नहरों में पानी का स्तर बढ़ जाएगा। भिवानी जिले के 272 गांवों के जलघर के टैंकों को भरने की तैयारी है। सुंदर ग्रुप में दो से 10 फरवरी तक पानी चलेगा। इसमें जूई फीडर और मिताथल फीडर के अलावा सुंदर सब ब्रांच में भी पानी चलेगा। इस बार 2250 क्यूसेक पानी की डिमांड भेजी गई है। लेकिन डिमांड के अनुरूप पानी अभी नहीं पहुंचा है। बारिश के बाद कृषि क्षेत्र में भी नहरी पानी की मांग घट गई है, क्योंकि अब सरसों और गेहूं में सिंचाई के लिए पानी की जरूरत बहुत कम होगी।
विज्ञापन

भिवानी शहर में पिछले 20 दिन से गंभीर जल संकट बना है। इसके चलते एक दिन छोड़ एक दिन शहरवासियों को पानी मिल रहा है। सुंदर ग्रुप की नहरों में शुक्रवार देर रात को पानी पहुंच गया। हालांकि नहरों में पानी का स्तर बढ़ने में अभी दो दिन लगेंगे। लेकिन फिर भी सिंचाई विभाग शहरी और ग्रामीण जलघर के टैंकों तक पानी पहुंचाने की कोशिश में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने भी शहरी जलघरों के टैंकों को भरने के लिए पानी को लिफ्ट कर टैंकों तक लाने की व्यवस्था बना ली है। फिलहाल शहरी दायरे सहित ग्रामीण क्षेत्र के जलघर टैंक सूख चुके हैं। बारिश के बाद नदी में भी पानी का स्तर बढ़ा है वहीं किसानों को भी रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं और सरसों में एक सिंचाई की आपूर्ति हो गई है। हालांकि अब किसानों को करीब 15 से 20 दिन बाद ही फसलों की सिंचाई की जरूरत महसूस होगी। इस दौरान फिर से नहरों में पानी आने की भी उम्मीद है।

पुराने जलघर में दो नए टैंकों में पर्याप्त भंडारण की तैयारी
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पुराने जलघर में बने दो नए वाटर टैंक भरने की तैयारी की है। हालांकि पिछली बार नहरी पानी कम मिलने की वजह से नए टैंक पूरी तरह से नहीं भर पाए थे, यही वजह रही कि शहर को जलसंकट का सामना करना पड़ा। अब उम्मीद है कि दोनों नए टैंक पानी से लबालब होंगे। इनके भरने के बाद पुराने शहर को 22 दिन तक पेयजल आपूर्ति संभव हो पाएगी। हालांकि डाबर कॉलोनी और निनान जलघर में पानी की स्थिति पुराने जलघर के मुकाबले काफी बेहतर रही थी। इसी वजह से शहर का राशनिंग के बावजूद पेयजल आपूर्ति का काम चलाना संभव हो पाया।
नहरों में पानी आने के बाद शहर के तीनों जलघरों के टैंकों को भरा जाएगा। अगर टैंकों में पानी पहुंचना शुरू हुआ तो सोमवार से पूरे शहर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। उम्मीद है कि इस बार नए टैंक पानी से भर जाएंगे, जिसके बाद पेयजल आपूर्ति को लेकर शहरवासियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

-सतीशचंद्र, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
सुंदर ग्रुप की नहर जूई और मिताथल फीडर में भी शुक्रवार देर रात तक पानी पहुंच गया है। शुरुआत में थोड़ा कम पानी मिला है, लेकिन दो दिन के अंदर पानी का स्तर नहरों में बढ़ जाएगा। हमारी प्राथमिकता पेयजल जरूरतों के लिए जलघर टैंकों को भरने की रहेगी। 10 फरवरी तक पानी नहरों में मिलेगा।
-मनदीप देशवाल, कार्यकारी अभियंता, जूई वाटर डिविजन सिंचाई विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article