फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Relief from 4 mm of rain; humidity adds to the discomfort.

Bhiwani News: चार एमएम बारिश से मिली राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Relief from 4 mm of rain; humidity adds to the discomfort.
तेज बारिश में ​भिवानी रोहतक मार्ग से गुजरते वाहन चालक।
भिवानी। जिले में मंगलवार दोपहर हुई चार एमएम बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत दी लेकिन कुछ देर बाद ही मौसम फिर बदल गया और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई हालांकि गर्मी से विशेष राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में हांसी रोड पर जलभराव का सबसे अधिक असर देखने को मिला। सड़क के दोनों ओर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा नीचे की ओर जैसलमेर, गुना, सीधी, डाल्टनगंज से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके कारण हरियाणा में मानसून गतिविधियों में थोड़ी कमी बनी हुई है और कुछ स्थानों पर ही बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानसून ट्रफ के उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। इससे 28 से 30 जुलाई के दौरान हरियाणा के उत्तरी जिलों में ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। हवाओं में बदलाव के चलते दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात्रि तापमान में कमी आने की संभावना है।


मौसम में बदलाव से किसानों को भी मिलेगी राहत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। नमी वाली हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ कृषि कार्यों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed