फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Release of second merit list for admission in various UG courses, tomorrow is the last date for submission of fees

Bhiwani News: यूजी के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी, कल फीस जमा करवाने की अंतिम तारीख

Fri, 21 Jul 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 21 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Release of second merit list for admission in various UG courses, tomorrow is the last date for submission of fees
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय।
भिवानी। यूजी के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के तहत दाखिला लेने की अंतिम तारीख 23 जुलाई यानि कल है। इसके बाद सोमवार से नए सत्र की शुरूआत की जाएगी। शहर स्थित राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्याल में दूसरी मेरिट सूची में 125 छात्रओं का नाम शामिल है। पहली सूची के तहत महाविद्यालय में 694 छात्रओं ने विभिन्न कोर्सों में दाखिला सुनिश्चित किया था।
विज्ञापन

दूसरी सूची जारी करने की तारीख 20 जुलाई निर्धारित की गई थी। लेकिन देर शाम तक विद्यार्थी मेरिट सूची जारी होने का इंतजार करते रहे। रात को सूची जारी करने के कारण विद्यार्थी दूसरी सूची के तहत वीरवार को अपना दाखिला महाविद्यालय में सुनिश्चित नहीं कर सकें। 21 जुलाई काे विद्यार्थी अपने कोर्स की फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित करने में जुटे। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में में दूसरी सूची के तहत सबसे अधिक छात्राएं बीए कोर्स के लिए शामिल की गई है। बीए कोर्स के लिए 80 छात्राओं के नाम मेरिट सूची में शामिल है। इसी प्रकार बीएससी नॉन मेडिकल के कोर्स के लिए दूसरी सूची में सिर्फ 12 और बीकॉम के कोर्स के लिए 14 छात्राओं के नाम मेरिट सूची में शामिल किए गए है। वहीं, बीसीए के कोर्स के लिए 19 छात्राओं के नाम दूसरी सूची में शामिल किए गए है।
विज्ञापन

24 से शुरू होगा टीचिंग टर्म
दाखिला के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय के द्वारा सिर्फ दो मेरिट सूची जारी होने का शेड्यूल जारी किया गया था। इसके बाद 24 जुलाई को नए सत्र का टीचिंग टर्म शुरू किया जाएगा। अगर महाविद्यालयों के कोर्सों में सीटे रिक्त हैं तो उन सीटों पर ओपन काउंसिलिंग के दाखिला किया जाएगा। ओपन काउंसिलिंग 25 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मेरिट सूची जारी हो चुकी है। सूची के तहत 23 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जाएंगे।
-अजीत कुमार, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, मीडिया प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article