{"_id":"64e0fc8dcf7de93fd00b53c6","slug":"registration-portal-re-opened-for-admission-in-graduation-applications-will-be-till-25-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-3962-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्नातक में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल को फिर खोला, 25 तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्नातक में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल को फिर खोला, 25 तक होंगे आवेदन
Sat, 19 Aug 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय।
भिवानी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक (यूजी) के विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। इसके लिए निदेशालय ने एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार यूजी के विभिन्न कोर्सों की रिक्त सीटों पर दाखिला लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। नए दाखिला के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल को 19 अगस्त को ओपन किया है।
गौरतलब है कि स्नातक (यूजी) के विभिन्न कोर्सों में मेरिट सूची के तहत दाखिला प्रक्रिया बंद हो चुकी है और विद्यार्थियों का नया टीचिंग टर्म शुरू हो चुका है। लेकिन उच्च शिक्षा निदेशालय को दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन करने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को दाखिला लेने का एक और मौका दिया है।
विद्यार्थी 25 अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद 26 अगस्त तक विद्यार्थी कॉलेज में जाकर रिक्त सीट पर दाखिला के लिए अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। दाखिले के लिए प्राप्त आवेदन के अनुसार कॉलेज अगले दिन सूची जारी करेगा। सूची में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने कोर्स की फीस को जमा करवाकर कॉलेज में अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजकीय महिला कॉलेज में 170 सीटें रिक्त
शहर स्थित राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में विभिन्न कोर्सों की करीब 170 सीटें रिक्त हैं। इनमें सबसे अधिक सीटें बीएससी नॉन मेडिकल कोर्स की है। इस कोर्स में 80 सीटें रिक्त हैं। इसी प्रकार बीकॉम कोर्स में 70 और बीसीए कोर्स में 20 सीटें रिक्त हैं।
स्नातक के विभिन्न कोर्सों में दाखिला के लिए पोर्टल को दोबारा ओपन किया गया है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।
-अजीत कुमार, मीडिया प्रभार, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।