{"_id":"5f303f528ebc3e3ce56025fc","slug":"regestri-plot-five-lakhs-case-file-bhiwani-news-rtk5680750130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी इकरारनामा से भूमि रजिस्ट्री के नाम पर हड़पे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी इकरारनामा से भूमि रजिस्ट्री के नाम पर हड़पे पांच लाख
विज्ञापन
फर्जी इकरारनामा तैयार कराकर प्लॉट बिक्री के नाम पर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये हड़पने के मामले में सिटी पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
सिटी पुलिस को दी शिकायत में मेला ग्राउंड एमसी कॉलोनी वासी मनोज कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर पंकज चावला ने अपने साथी सत्यवान व अमित चांदाना के साथ मिलकर उसे सौ वर्ग गज का प्लॉट एमसी यूनिट एरिया में दिलाने के लिए सौदा कराया था। प्लॉट का विनोद कुमार कक्कड़ व उसकी बहन वीना कुमारी कक्कड़ के नाम आठ जुलाई 2019 को इकरारनामा तैयार कराया गया। उस समय मौके पर तीन लाख रुपये भी दिए गए थे। प्लॉट 17 लाख 21 हजार रुपये में बिक्री के लिए तय हुआ था। इसके बाद आरोपी उसे विश्वास में लेकर घरेलू जरूरतों के लिए और पैसे देने का दबाव बनाने लगे। इस पर उसने 13 सितंबर को दो लाख रुपये और दे दिए थे। इसके बाद जब रजिस्ट्री कराने की बात आई तो उसे कहा कि इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि नगर परिषद में भूमि के रिकॉर्ड के कागजात नहीं निकल पाए हैं। मनोज का आरोप है कि इसी तरह पांच नवंबर को फिर से एक इकरारनामा तैयार कराया गया, जिसमें रजिस्ट्री की तारीख भी बढ़ाई गई थी। इसी तरह और पैसे की मांग की गई, लेकिन प्लॉट की रजिस्ट्री कराने पर ही पैसे देने की बात कही। इसी तरह 11 मार्च को बकाया राशि के साथ स्टांप फीस और सरकारी फीस लेकर रजिस्ट्री कराने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हाजिरी लगाने पहुंचा, मगर आरोपी तय अवधि में रजिस्ट्री कराने नहीं आया। इसके बाद आरोपी के घर गया तो बहानेबाजी करने लगे। जिसके बाद मामले की पड़ताल की तो पता चला कि विनोद कुमार कक्कड़ ने आधा प्लॉट बैनामा सत्यवान के नाम रजिस्ट्री करा दी है। नगर पालिका का रिकॉर्ड चेक किया तो 19 मार्च को यह पता चला कि यूनिट किसी मिठन के नाम पर बोल रही है। आरोपियों ने फर्जी इकरारनामा कराकर उससे प्लॉट बिक्री के नाम पांच लाख रुपये ऐंठ लिए और फिर पैसे वापस मांगने पर जान से मरवाने की धमकी दी। मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने विनोद कुमार कक्कड़, वीना कुमारी, सत्यवान, पंकज चावला, अमित चांदना के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।