फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Record achievements in the field of development have been attained over 12 years: MP Dharambir

12 वर्षों में विकास के क्षेत्र में रिकॉर्ड उपलब्धियां हासिल हुईं : सांसद धर्मबीर

Sat, 13 Jun 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 13 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Record achievements in the field of development have been attained over 12 years: MP Dharambir
भिवानी। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में राष्ट्रहित, जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीएसटी लागू कर देश में एक देश-एक टैक्स व्यवस्था लागू की गई, जबकि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व की बदौलत भारत रक्षा क्षेत्र में भी निर्यातक देश बन गया है।
विज्ञापन

सांसद शुक्रवार दोपहर बाद विश्राम गृह में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ, कार्यक्रम संयोजक विशालजीत सिंह, सह-संयोजक नितिन भारद्वाज तथा मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने विगत 12 वर्षों में राष्ट्रहित, जनकल्याण एवं विकास के क्षेत्र में रिकॉर्ड उपलब्धियां हासिल की हैं। देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने के साथ-साथ आंतरिक रूप से भी सुरक्षित बनाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन पुराने कानूनों की आवश्यकता समाप्त हो चुकी थी उन्हें समाप्त किया गया। पिछड़े वर्गों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और उनसे संबंधित कानून बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने जनहितकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान और विकसित भारत के संकल्प का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। 12 वर्षों में भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और विकास को नई गति मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed