{"_id":"651542a63e1f3619f80bdb36","slug":"recognition-of-91-private-play-schools-in-eight-districts-of-haryana-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: आठ जिलों में 91 निजी प्ले स्कूलों की मान्यता, धड़ल्ले से चल रहे हैं दस हजार से अधिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: आठ जिलों में 91 निजी प्ले स्कूलों की मान्यता, धड़ल्ले से चल रहे हैं दस हजार से अधिक स्कूल
Thu, 28 Sep 2023 02:38 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:38 PM IST
सार
हरियाणा के आठ जिलों में विभाग से सिर्फ 91 निजी प्ले स्कूल ही मान्यता प्राप्त हैं। जबकि प्रत्येक जिले के गली मोहल्लों के अंदर रिहायशी मकानों में भी प्ले स्कूल धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। जिनके अंदर बच्चों की सुरक्षा के कोई भी मानक पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के 22 जिलों में से सिर्फ 8 जिलों के 91 निजी प्ले स्कूलों के पास ही मान्यता है। जबकि प्रदेशभर के 22 जिलों में नियमों को ताक पर रखकर करीब 10 हजार से अधिक निजी प्ले स्कूल चल रहे हैं। बिना मान्यता के चल रहे निजी प्ले स्कूलों में बच्चों की जिंदगी से भी खिलवाड़ हो रहा है, क्योंकि इन निजी प्ले स्कूलों के पास न तो फायर सेफ्टी की एनओसी हैं न संबंधित किसी भी विभाग के कोई नियम पूरे किए गए हैं।
विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा का सवाल
यह दावा स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार ने महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला मुख्यालय से आरटीआई के जवाब मिलने पर किया है। उन्होंने 10 अगस्त 2023 को आरटीआई लगाकर जवाब मांगा था। इसमें पूछा गया था कि प्रदेशभर में जिलावार कितने निजी प्ले स्कूलों की मान्यता विभाग से ली गई है। इस पर जिलावार विभाग ने निजी प्ले स्कूलों की मान्यता संबंधी सूचना मुहैया कराई। इसमें 8 जिलों में विभाग से सिर्फ 91 निजी प्ले स्कूल ही मान्यता प्राप्त हैं। जबकि प्रत्येक जिले के गली मोहल्लों के अंदर रिहायशी मकानों में भी प्ले स्कूल धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। इनके अंदर बच्चों की सुरक्षा के कोई भी मानक पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन
बृजपाल सिंह परमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश की पालना के लिए हरियाणा सरकार ने नवंबर 2022 में गाइडलाइन जारी की थी। सरकार अपने ही आदेशों को जारी कर भूल गई है।
विज्ञापन
ये हैं जिला वार निजी प्ले स्कूल
जिला मान्यता प्राप्त निजी प्ले स्कूल
1. पानीपत 02
2. चरखी दादरी 06
3. जींद 19
4. हिसार 12
5. भिवानी 15
6. रेवाड़ी 02
7. यमुनानगर 10
8. नारनौल 25