फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Raveena of Bhim Stadium, Sunny Lohani in freestyle and Abhishek Ghuskani in Greco Roman first

भीम स्टेडियम की रवीना, फ्री स्टाइल में सन्नी लोहानी व ग्रीको रोमन में अभिषेक घुसकानी रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Raveena of Bhim Stadium, Sunny Lohani in freestyle and Abhishek Ghuskani in Greco Roman first
भिवानी। अजमेर अखाड़ा में हुई अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले हुए। भीम स्टेडियम की रवीना, फ्री स्टाइल में सन्नी लोहानी, ग्रीको रोमन में अभिषेक घुसकानी अव्वल रहे।
विज्ञापन

रविवार को तिगड़ाना मोड़ स्थित अजमेर अखाड़े में अंडर 15 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों की कुश्ती चैंपियनशिप हुई। चैंपियनशिप साई होस्टल के सेवानिवृत्त इंचार्ज वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक वृषभान की देखरेख में हुई। चैंपियनशिप का शुभारंभ भिवानी कुश्ती संघ के प्रधान सूरज प्रकाश ने पहलवानों का परिचय कराकर किया। चैंपियनशिप में पहुंचे जूनियर पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले हुए। भिवानी कुश्ती संघ के प्रधान सूरज प्रकाश ने कहा कि भिवानी खेल नगरी के रूप में विख्यात है, हमारे यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, पहलवानों ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। जूनियर पहलवान अपनी खेल प्रतिभा की बदौलत आगे बढ़कर विश्व स्तर की स्पर्धाओं में भी देश व प्रदेश की झोली में मेडल डालने का काम करेंगे। पहलवानों को कुश्ती संघ की तरफ से पूरा प्रोत्साहन और योगदान मिलेगा। इस अवसर पर साई के पूर्व इंचार्ज वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक वृषभान, कुश्ती कोच श्यामसुंदर, कुश्ती कोच सुरेश कुमार वर्मा, कुश्ती कोच सुरेश ग्रेवाल, कुश्ती कोच अजमेर पहलवान, भूपेंद्र सिंह, राधेश्याम पहलवान, अमरपाल, कुश्ती कोच प्रीति, अनिल कुश्ती कोच, सन्नी कुश्ती कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
कुश्ती मुकाबलों के परिणामों की जानकारी देते हुए कुश्ती कोच सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि लड़कियों के 42 किलोग्राम भार वर्ग में रवीना भीम स्टेडियम भिवानी प्रथम, 46 किलोग्राम भारवर्ग में अंजली ढाणा नरसाण प्रथम, 50 किलोग्राम भार वर्ग में सुनीता लोहानी प्रथम, 54 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मंजीता बड़सी प्रथम, 58 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षा भीम स्टेडियम प्रथम रही। इसी तरह 62 किलोग्राम भार वर्ग दीक्षा बिधनोई प्रथम, 66 किलोग्राम में गरीमा धारेडू प्रथम रही। लड़कों के अंडर 15 फ्री स्टाइल कुश्ती मुकाबालों के 38 किलो भार वर्ग में सन्नी लोहानी, 41 किलो भार वर्ग में योगेश भानगढ़, 44 किलोग्राम में राजीव सांगा, 48 किलोग्राम में आशीष, 52 किलो भार वर्ग में आशीष लोहानी, 57 किलो भार वर्ग में रवींद्र मंढाना, 68 किलो भार वर्ग में राहुल लेघा, 75 किलो भार वर्ग में रवि ढांगर और 85 किलो भार वर्ग मुकाबले में मनवीर टिटानी प्रथम रहा। लड़कों के अंडर 15 आयु वर्ग के ग्रीको रोमन कुश्ती मुकाबलों के 38 किलो भार वर्ग में अभिषेक घुसकानी, 41 किलो भार वर्ग में रवि भानगढ़, 44 किलो भार वर्ग में धीरज ढाणा नरसान, 48 किलो भार वर्ग में दिव्यांशु मंढाना, 57 किलो भार वर्ग में परमजीत रोहनात, 68 किलो भार वर्ग में हरबिश देवराला, 75 किलो भार वर्ग में निशांत धारेडू प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed