फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ratia registered victory by defeating Sirsa in the cricket competition

Bhiwani News: क्रिकेट स्पर्धा में सिरसा को हराकर रतिया ने की जीत दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Ratia registered victory by defeating Sirsa in the cricket competition
जी लिट्रा वैली खेल मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी। 
भिवानी। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आईसीएस कोचिंग की ओर से भिवानी-हांसी रोड पर स्थित जी लिट्रा वैली खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान 10 टीमों के बीच मैच हुए, जिसमें सबसे रोमांचक मुकाबला सिरसा व रतिया की टीम के बीच हुआ।
विज्ञापन

आईसीएस तोशाम के निदेशक मनजीत सिंह ने बताया कि रतिया की टीम ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सिरसा ने 42 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रतिया की टीम ने मात्र 5 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 54 टीमें हिस्सा ले रही हैं और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे है।
विज्ञापन

आईसीएस के निदेशक परिमल ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए खेल भावना से जोड़ना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास किया जा सकें। क्रिकेट खेल प्रतियोगिताओं का समाज, व्यक्ति और देश के विकास में विशेष महत्व होता है। इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं से सामाजिक संबंध भी मजबूत होते हैं। इस अवसर पर आईसीएस के सभी ब्रांचों के निदेशक सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed