फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers hold meeting over pearl millet procurement; demand price difference compensation.

Bhiwani News: बाजरा खरीद के लिए किसानों ने की पंचायत, भावांतर राशि मांगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers hold meeting over pearl millet procurement; demand price difference compensation.
लोहारू। खरीफ फसल बाजरा की सरकारी खरीद शुरू करवाने और पिछले वर्ष की बकाया भावांतर योजना की राशि जारी करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में लोहारू अनाज मंडी में किसानों की पंचायत हुई।
विज्ञापन

पंचायत के बाद किसानों ने मार्केट कमेटी अध्यक्ष संजय नेहरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों के समाधान की मांग की। पंचायत की अध्यक्षता भाकियू ब्लॉक प्रधान रविंद्र कस्वा ने की।
विज्ञापन

इसमें दर्जनों किसानों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं। भाकियू जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने कहा कि सरकार जल्द बाजरा की सरकारी खरीद की व्यवस्था करे ताकि किसानों को फसल बेचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की बाजरा भावांतर योजना की राशि कुछ किसानों को अभी तक नहीं मिली है। जिला उपाध्यक्ष कैप्टन इंद्राज ने कहा कि सरकार किसानों के लिए खाद की व्यवस्था करने में लापरवाही बरत रही है।

किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेवा सिंह आर्य ने कहा कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की राह अपनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed