फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rani Laxmibai Park will be built in the city, sewer line will be put in Krishna Colony

शहर में बनेगा रानी लक्ष्मीबाई पार्क, कृष्णा कॉलोनी में डाली जाएगी सीवर लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rani Laxmibai Park will be built in the city, sewer line will be put in Krishna Colony
अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन विधायक घनश्याम सर्राफ को सौंपते क्षेत्रवासी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में जल्द ही एक ओर पार्क को निर्माण किया जाएगा। इसके पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही 48 लाख रुपये की लागत से कृष्णा कॉलोनी में नई सीवर लाइन डाली जाएगी। इन दोनों योजनाओं को विधायक घनश्याम सर्राफ ने शनिवार को शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने डाबर कॉलोनी में लोगों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर निराकरण किया।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने कृष्णा कॉलोनी में करीब 48 लाख रुपये की राशि से नई सीवर लाइन डालने के कार्य का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। यह लाइन उस जगह से निकाली जा रही है, जहां रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के वक्त कृष्णा कॉलोनी की सीवर लाइन डैमेज हो गई थी। गोगा मेड़ी से लेकर श्याम बाग तक लाइन बिछाई जाएगी। जिसका आज से कार्य शुरू हो गया है। नई लाइन डलने के बाद उक्त इलाके के लोगों के समक्ष सीवर की समस्या नहीं रहेगी। इसके बाद विधायक ने
विज्ञापन

ने औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक रानी लक्ष्मीबाई पार्क का शिलान्यास किया। उक्त पार्क के निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये की लागत आएगी। पार्क में लोगों के व्यायाम करने व घूमने फिरने की सुविधा के लिए पगडंडी व व्यायाम के लिए उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस मौके पर विनोद चावला, सुभाष, शैलेंद्र जैन, बबीता तंवर, नवीता तंवर, बिमला, सोनू गुर्जर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed