फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ramlila stage begins at Ramlila Maidan in Behl

बहल के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Ramlila stage begins at Ramlila Maidan in Behl
बहल। कस्बे के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन की विधिवत शुरुआत की। लीला मंचन के पहले दिन कस्बे के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पुरानों के अलावा नए कलाकारों ने दर्शकों का अपनी कला व प्रतिभा से खूब मनोरंजन किया। श्याम रामलीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का समाजसेविका मणी देवी व थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रविवार रात नौ बजे रामलीला का शुभारंभ में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, मणी देवी, बहल युवा एकता संगठन के प्रधान योगेश शर्मा, कमल पातवानिया सहित अन्य अतिथियों ने गणेश वंदना की। मुख्यातिथि एसएचओ महेंद्र सिंह ने कहा कि रामलीला अपने आप में प्रेम, त्याग, वात्सल्य, कर्तव्यपरायणता, परोपकार और मानवता की रक्षा से जुड़ी एक संस्कार युक्त जीवन जीने की संपूर्ण कहानी है। रामकथा के मंचन से दर्शकों ने किसी एक पात्र की शिक्षाएं भी अपने जीवन में ग्रहण कर ली तो उसके जीवन से अनेक विकार दूर हो सकते हैं।
विज्ञापन

रामलीला की शुरुआत नारद मोह से हुई, जिसमें भगवान विष्णु की भक्ति करते हुए उसे कामदेव को पराजित किए जाने का घमंड हो जाता है। बाद में भगवान विष्णु ने मायावी नगरी बनाकर नारद को एक तरह से पराजित कर उसके गर्व का नाश किया। इसके अलावा रावण, विभीषण व कुंभकर्ण की शिवभक्ति से तीनों को मिले एक-एक वरदान का मंचन किया और मेघनाथ के जन्म पर खुशियों का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. दयानंद, सुशील शर्मा डिशवाला, बहल युवा एकता संगठन प्रधान योगेश शर्मा, शिव गोस्वामी, शिव भगासरा, विनोद जांगड़ा, अशोक साबू, सुभाष महमिया, संजय केडिया, मनोज श्योराण, प्रमोद सैनी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed