{"_id":"4c977db3ff6bc059944f21df24097bbd","slug":"rakesh-malik-murder-case-accused-overcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश मलिक हत्याकांड : एक आरोपी काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश मलिक हत्याकांड : एक आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 01 Mar 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम में भाजपा नेता और व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश मलिक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अब तक की जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया युवक ही मुख्य साजिशकर्ता है। पुलिस ने अभी मामले में ज्यादा खुलासा नहीं करते हुए इतना ही बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में की गई और अभी पुलिस मामले से जुडे़ शूटरों व कुछ अन्य की तलाश में जुटी है।
गत शुक्रवार को व्यापार मंडल के प्रधान और भाजपा नेता राकेश मलिक की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने एक मंत्री और सांसद पर हत्या कराने का आरोप लगाया था। मृतक के दोनों भाइयों कृष्ण व जोगेंद्र मलिक ने कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की धमकी दी थी और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर हत्या राजनीतिक द्वेष में करने का आरोप लगाया था।
इसी मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार और डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में की गई। मामले से जुडे़ आरोपी तोशाम के ही दलबीर उर्फ दल्लू को गिरफ्तार किया है। उसके बाकी साथियों व शूटरों की तलाश में पुलिस की छह टीमें लगी हैं। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
राजनीतिक द्वेष की संभावनाओं पर लगा विराम
राकेश मलिक हत्याकांड में एक सांसद व मंत्री में परिजन राजनीतिक द्वेष में हत्या कराने का आरोप लगा रहे थे। गांव में कुछ अन्य विभिन्न पार्टियों से जुडे़ लोगों पर हत्या की शंका जताई जा रही थी। मगर पुलिस के एक आरोपी गिरफ्तार करने और मामला पुरानी रंजिश का बताने के बाद इन सभी संभावनाओं व आरोपों पर विराम लग गया है।