{"_id":"683225734bda03e82f0b7582","slug":"rajya-sabha-member-ramchandra-jangra-gave-a-controversial-statement-women-did-not-have-the-spirit-of-a-warrior-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134531-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने दिया विवादित बयान, महिलाओं में नहीं था वीरांगना का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने दिया विवादित बयान, महिलाओं में नहीं था वीरांगना का भाव
Sun, 25 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 25 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने भिवानी में शनिवार को पहलगाम हमले को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के समय पर्यटक महिलाओं में वीरांगना का भाव नहीं था। उनमें जोश नहीं था, जज्बा नहीं था, दिल नहीं था। जिनकी मांग का सिंदूर छीन लिया गया, अगर उन्होंने अहिल्या बाई का इतिहास पढ़ा होता तो उनके सामने उनके पति को कोई गोली नहीं मार सकता था। महिलाएं देवी अहिल्याबाई की तर्ज पर संघर्ष करतीं तो इस घटना में न केवल आतंकवादी मारे जाते, बल्कि भारतीय नागरिकों के जीवन की क्षति भी कम होती। अगर उनमें अहिल्या बाई और झांसी की रानी का जज्बा होता तो वे हाथ जोड़कर याचना नहीं करतीं, उनका मुकाबला करती। इसीलिए स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास पढ़ाने की परंपरा 2014 के बाद सरकार ने शुरू की ताकि महिलाएं अहिल्या बाई और झांसी की रानी की तरह बनें।
राज्यसभा सदस्य जांगड़ा पंचायत भवन में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण रही हैं। वे कम उम्र में विधवा हो गईं। इसके बावजूद उन्होंने महिला सशक्तीकरण और दबे-कुचले लोगों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। काशी विश्वनाथ मंदिर व सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार उन्होंने अपने कार्यकाल में कराया।
जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और सेना ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के साथ ही बड़ी संख्या में आतंकियों व उनके आकाओं को भी मार गिराया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि अब याचना नहीं, रण होगा। हर आतंकी घटना को युद्ध की तरह माना जाएगा। राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। वे विदेश में जाकर भारत की प्रतिष्ठा के खिलाफ बात करते हैं। कांग्रेस को भाजपा की तर्ज पर सैनिकों को मनोबल बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्राएं निकालनी चाहिए। सरकार ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को एक प्रतिनिधिमंडल का मुखिया बनाकर विदेश में आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष रखने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के साथ पार्षद प्रतिनिधि द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार पार्षद प्रतिनिधि को नहीं करना चाहिए था। बैठकों में पत्नी के प्रतिनिधि के तौर पर पार्षदों को नहीं आना चाहिए। वहीं उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा की ओर से उपायुक्त को प्रोटोकॉल मामले में धमकाए जाने को लेकर कहा कि यह दीपेंद्र हुड्डा की बौखलाहट है। अधिकारियों के प्रति ऐसा व्यवहार उन्हें नहीं करना चाहिए।