फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rajasthan police vehicle collides with pickup, ASI killed

Bhiwani News: राजस्थान पुलिस की गाड़ी और पिकअप में आमने की टक्कर, एएसआई की मौत

Fri, 19 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan police vehicle collides with pickup, ASI killed
एएसआई शेर सिंह फौगाट का फाइल फोटो।
लोहारू। बुधवार देर रात लोहारू-जयपुर मुख्य सड़क मार्ग पर लोहारू और ढाणी रहीमपुर गांव की सीमा के पास राजस्थान पुलिस की गाड़ी और एक पिकअप की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक एएसआई की मौत हो गई। जबकि दो पुलिसकर्मियों सहित दूसरी पिकअप गाड़ी में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची लोहारू पुलिस ने घायलों को लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एएसआई शेर सिंह की रोहतक पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद एएसआई का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


लोहारू थाना प्रभारी जरनैल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार देर रात राजस्थान पुलिस की गाड़ी और एक पिकअप गाड़ी की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही लोहारू पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि हादसे में राजस्थान पुलिस की गाड़ी में सवार राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल आसाराम ने बताया कि वह ड्यूटी पर थे और गाड़ी सवार थे। इस दौरान हरियाणा के सीमावर्ती लोहारू के पास उनकी गाड़ी के सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने लापरवाही से ठोक दिया। जिससे पुलिस गाड़ी में सवार गाडा खेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई शेरसिंह, करीब 48 वर्षीय कांस्टेबल आसाराम और पुलिस जवान करीब 37 वर्षीय रमेश घायल हो गए थे। घायलों को लोहारू में प्राथमिक उपचार के बाद पिलानी के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। चौकी इंचार्ज एएसआई शेर सिंह गंभीर रूप से घायल होने के कारण रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल आसाराम की शिकायत पर आरोपी दूसरे वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने मृतक पुलिस अधिकारी शेर सिंह के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। यहीं नहीं दूसरे वाहन अर्थात पिकअप गाड़ी में राजस्थान के ही सुरेंद्र और सुमेर नामक व्यक्ति सवार थे। जो लोहारू की ओर से राजस्थान जा रहे थे। सुमेर और सुरेंद्र को पिलानी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लकड़ी माफियाओं का पीछा करते हुए हुए हादसा

टक्कर में एएसआई की मौत के मामले में बताया जा रहा है कि राजस्थान पुलिस एक वाहन का पीछा कर रही थी। जिसमें सिंघाना क्षेत्र का कोई अपराधी एक गाड़ी में भाग रहा था तथा राजस्थान पुलिस उसका पीछा कर रही थी। यह भी माना जा रहा है कि जिस वाहन का पीछा किया जा रहा था, वह लकड़ी माफिया का भी हो सकता है। क्योंकि राजस्थान से लोहारू के रास्ते रात के अंधेरे में हरी लकड़ियों की कथित रूप से तस्करी की जाती है। पहले ही इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं।




शेर सिंह थे राजस्थान पुलिस के जांबाज एएसआई

काल का ग्रास बने राजस्थान के गाढ़ा खेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज शेरसिंह राजस्थान पुलिस के जांबाज एएसआई माने जाते थे। शेर सिंह फौगाट पिलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घटना में दोषियों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उनकी पिछले दिनों पदोन्नति की गई थी। यहीं नही वे राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के भी प्रभारी रहे हैं। उनके निधन पर राजस्थान के झुंझुनू जिला के एसपी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस ने जांबाज एएसआई खो दिया, उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सालम का बास में पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि शेर सिंह फोगाट दो बेटों के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed