फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Raj Babbar took out a road show in favor of Comrade Omprakash

Bhiwani News: राज बब्बर ने कामरेड ओमप्रकाश के पक्ष में निकाला रोड शो

Mon, 30 Sep 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Raj Babbar took out a road show in favor of Comrade Omprakash
शहर में  रोड शो निकालते कांग्रेस नेता व अभिनेता राज बब्बर, कामरेड ओमप्रकाश व अन्य।
भिवानी। भिवानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों के साझे उम्मीदवार कामरेड ओमप्रकाश के पक्ष में मतदान की अपील करने सोमवार को कांग्रेस नेता एवं अभिनेता राज बब्बर पहुंचे। हुडा रोड शो की शुरूआत स्थानीय हुडा पार्क से हुई, जिसके बाद हांसी गेट, घंटाघर, बिचला बाजार होकर रोड शो दादरी गेट पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


राज बब्बर ने कहा कि कामरेड ओमप्रकाश हर वर्ग के सहयोगी है। सामाजिक कार्यों में उनका कोई सानी नहीं है। रोड शो के बाद कामरेड ओमप्रकाश ने भिवानी विधानसभा क्षेत्र के गांव धारेडू, मधमाधवी, ढाणा लाडनपुर, ढाणा नरसान नायक चौपा, जोगी धर्मशाला, हनुमान गेट, आंबेडकर कॉलोनी, सैनी धर्मशाला हनुमान गेट का दौरा कर जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मैं स्वार्थ के लिए राजनीति में नहीं आया। मेरा लक्ष्य है कि जिस शहर से वर्षों से मैं रह रहा हूं, उस शहर व इलाके के लोगों को गुणात्मक सुविधाएं मिले तथा किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पिछले कई वर्षों से यह देखकर मन क्षुब्ध होता है कि गर्मी के मौसम में आम आदमी को कंठ गीला करने के लिए पानी नहीं मिलता। शहरी क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था जाम रहती है और घंटों बिजली नदारद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed