{"_id":"5e4ed4728ebc3eccdf501d1a","slug":"raining-wind-water-logging-bhiwani-news-rtk5432934114","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मिनट झमाझम बरसे मेघा, 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मिनट झमाझम बरसे मेघा, 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
देर शाम आई बारिश में लाइटों के सहारे अपने गंतव्य को बढ़ते वाहन चालक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
20 दिन लगातार धूप खिलने के बाद वीरवार को मौसम में बदलाव आया। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने से मौसम में ठंडक बढ़ी। देर शाम साढ़े सात बजे अचानक बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद भी बूंदाबांदी चलती रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बुधवार शाम से ही मौसम में ठंडक घुलने लगी थी। वीरवार सुबह भी मौसम बदला-बदला रहा और तेज हवाएं चली। दोपहर बाद तक 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंडक का अहसान करवाया। देर शाम करीब सात बजे ही आसमान में बादल छा गए। करीब सवा सात बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। साढ़े सात बजे अचानक ही तेज बारिश शुरू हो गई। जो करीब 20 मिनट तक चली। तेज बारिश के कारण शहर के निचले क्षेत्रों और सड़क किनारों पर पानी जमा हो गया। जो वाहन चालकों के लिए परेशानी बना। किसानों का कहना है कि इस मौसम में बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं है। ओलावृष्टि होती है तो फसलों के लिए घातक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।