फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   raining, 4 to 20 mm, people, water logging

भिवानी, लोहारू और बहल में हुई चार से 20 एमएम बारिश

Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
raining, 4 to 20 mm, people, water logging
सरकुलर रोड पर बारिश के बीच अपने गंतव्य को जाते वाहन चालक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार दोपहर बाद अंधड़ के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे से एक घंटे तक हुई बारिश के दौरान शहर में सड़कें पानी से तरबतर हो गईं। वहीं आंधी की वजह से ग्रामीण इलाकों में पेड़ टूटने की भी सूचनाएं मिली, वहीं बिजली लाइनें भी प्रभावित हो गईं। इस वजह से बारिश थमने के पांच घंटे बाद भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शहर में हुई बारिश के बाद पिछले एक पखवाड़े से 38 डिग्री तापमान में झुलस रहे लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। शहर के निचले इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हुआ, मगर बारिश थमने के एक घंटे बाद पानी की निकासी भी हो गई। ग्रामीण क्षेत्र में बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि कई जगह आंधी और तेज बारिश से पकी हुई फसल में नुकसान की आशंकाओं से भी किसान घिर गए। देर शाम तक बिजली निगम के कर्मचारी प्रभावित इलाकों की बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

ये हुई बारिश
भिवानी 4.2 एमएम
लोहारू 20 एमएम
बहल 12.6 एमएम
फोटो: 21, 22
आधे घंटे तक बारिश, पकी फसल में नुकसान की आशंका
लोहारू। लोहारू और आसपास के इलाके में दोपहर बाद करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी। वहीं किसानों की पकी हुई फसलों में नुकसान होने का अनुमान है। कृषि विभाग ने 20 एमएम बारिश दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाणी रहीमपुर के किसान रघुवीर सिंह और विनोद शर्मा ने बताया कि खरीफ की फसल विभिन्न रोगों की चपेट में आने के कारण पहले ही लगभग बर्बाद हो चुकी है। ऊपर से यह बारिश पकी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। दलहन की फसलें इस बारिश से प्रभावित हो सकती है। जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है। ब्लाक कृषि अधिकारी रणसिंह ने बताया कि लोहारू और आसपास के इलाके में करीब 20 एमएम बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि बरसात से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बरसात के बाद भूमि में होने वाली नमी किसानों को आगामी चना और सरसों की फसल की बिजाई करने के लिए लाभ प्रदान कर सकती है।
शहर में सूरजगढ़ रोड पर आफत बन गई बारिश
बारिश से सूरजगढ़ रोड के दुकानदारों और निवासियों के आफत बन गई। सूरजगढ़ रोड पर नपा प्रशासन ने नाला निर्माण के लिए खुदाई कर रखी है, बारिश के बाद उसमें पानी जमा हो गया। लोगों का कहना है कि इससे उनकी दुकानों और घरों की नींव के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।

टूटे पेड़ और बिजली के खंभे
कैरू। कैरू क्षेत्र के गांवों में दोपहर बाद क्षेत्र में आंधी के साथ बारिश हुई। जिसके चलते गांवों में अनेक पेड़, बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। इससे अनेक क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। गांव देवराला, कैरू, खापड़बास, इंदीवाली, खारियाबास में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होती रही। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बन गई है। वहीं बारिश के बाद कई मोहल्लों में पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य सड़कों पर पानी जमा हो गया। इस वजह से किसान भी पकी हुई फसल को लेकर चिंतित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed