{"_id":"5f3040c48ebc3e3d007f457d","slug":"raining-3-mm-in-bhiwani-26-mm-bwanikhera-bhiwani-news-rtk5680755178","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में तीन व बवानीखेड़ा में 26 एमएम बारिश ने दिलाई उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में तीन व बवानीखेड़ा में 26 एमएम बारिश ने दिलाई उमस से राहत
विज्ञापन
बारिश के दौरान सड़कों पर भरे पानी के बीच से छाते के सहारे अपने गंतव्य को जाते स्कूटी सवार। संवाद न?
- फोटो : Bhiwani
दोपहर तक उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल किया तो दोपहर बाद हुई बारिश राहत लाई। बवानीखेड़ा में तो एक घंटे तक तेज बारिश हुई। यहां 26 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिससे निचले इलाकों में पानी भी जमा हुआ। भिवानी में तीन तो लोहारू में सात एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश को फसलों के लिए सोना माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों की माने तो खेतों में खड़ी किसानों की फसल को बारिश की बहुत जरूरत है।
पिछले चार-पांच दिन से अचानक गर्मी काफी बढ़ गई थी। उमस भरी गर्मी लोगों के लिए आफत बनी है। दिन में कई बार आसमान में काली घटाए छा रही थी मगर बिन बरसे गुजर जा रही थी। रविवार को दोपहर बाद तीन बजे तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद राहत आई और तीन बजे के बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी धीमे करीब आधे घंटे तक चली। बवानीखेड़ा में एक घंटे तक बारिश हुई। लोहारू में भी बारिश हुई। तोशाम में बूंदाबांदी हुई। बहल और सिवानी क्षेत्र सूखे रहे।
फसलों को अभी ज्यादा पानी की जरूरत
किसानों की फसलें खेतों में तैयार है। कृषि विशेषज्ञों की माने तो अब सहीं मायनों में फसलों को बारिश की जरूरत है। एक-एक पौधा प्यासा है। अब अगर फसलों को बारिश का पानी मिल गया तो पैदावार बंपर होगी।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश
क्षेत्र बारिश
भिवानी 03 एमएम
लोहारू 07 एमएम
बवानीखेड़ा 26 एमएम
तोशाम बूंदाबंादी
बारिश से सड़क हुई लबालब
बवानीखेड़ा। यहां 26 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश जहां गर्मी से राहत लाई वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई। निचले इलाकों में बारिश आफत भी बनी। सामान्य बस स्टैंड के सामने स्थित गाड़ियां लोहार बस्ती में पानी जमा हो गया। मार्केट की दुकानों में भी पानी जमा हो गया। दुकानदार बाल्टियों से पानी निकालते देखे गए।