फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rain

बीस एमएम बारिश में शहर की सड़कों पर जलभराव, छह घंटे बाद भी नहीं निकला पानी

Thu, 18 Jul 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
rain
rain - फोटो : Bhiwani
पिछले लंबे समय से बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोगों की मुराद बुधवार सुबह पूरी हुई। सुबह छह से नौ बजे तक रिमझिम बारिश हुई। सुबह नौ से 12 तक चली बारिश से शहर की अधिकतर सड़कें और गलियां जलभराव हो गईं और डेढ़ से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। 20 एमएम बारिश में ही पानी से निपटने के दावे की पोल खुल गई और सड़कों और गलियों में छह घंटे बाद तक भी जलभराव लोगों के लिए परेशानी बना रहा। बवानीखेड़ा के बाजार और मुख्य मार्ग भी बारिश के पानी से जलभराव हो गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह छह बजे ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी धीमे होती रही। बारिश सुबह नौ बजे तक चली। तीन घंटे के दौरान 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद सरकुलर रोड पानी में डूबा था तो बस स्टैंड के पास भी दो फीट से ज्यादा पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। दोपहर तीन बजे तक भी बारिश का पानी सड़कों और गलियों में जमा रहा।
विज्ञापन

किसानों के चेहरे खिले
बारिश गर्मी से राहत लाई तो किसानों के चेहरे पर भी चमक आई। अब किसानों को कपास और अन्य खरीफ की फसल बेहतर होने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र के जिला समन्वयक डॉ. वेदप्रकाश लोहाच ने बताया कि बारिश फसलों के लिए बेहतर है। इस समय फसलों में कीटों का भी खतरा था, जो बारिश से खत्म हो जाएगा। अब किसानों को बेहतर फसल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक की कॉलोनी में घरों में घुसा पानी
पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ की कॉलोनी बाग कोठी के लोग भी हल्की बारिश में ही परेशान दिखे। लोगों के घरों में एक से दो फीट तक पानी जमा हो गया। गली में इतना पानी जमा था कि निकलना मुश्किल हो रहा हा था। गली के मुख्य गेट पर ही दो से तीन फीट तक पानी जमा था। जिससे गली में ही जाना मुश्किल रहा।
यहां लोग रहे परेशान
बावड़ी से दादरी गेट, हनुमान ढाणी, हालुवास गेट तक सड़क पर दो से तीन फीट पानी जमा रहा। यहां बीच सड़क एक पाइप भी टूटा हुआ था। जिस कारण खासे परेशान रहे। इसके अलावा बावड़ी गेट के पास रविदास धर्मशाला की ओर जाने वाले मार्ग पर भी ज्यादा पानी होने आवागमन प्रभावित नजर आया। शहर के बस स्टैंड के पास, रेस्ट हाउस के सामने, अनाजमंडी ओवरब्रिज के पास, दिनोद गेट, रोहतक गेट, महम गेट, पुराना बस स्टैंड, दिनोद गेट चौकी क्षेत्र, देवसर चुंगी के पास, बीटीएम चौक के पास, सोमवारी माता क्षेत्र, एमसी कॉलोनी, जालान अस्पताल के पास आदि क्षेत्रों में जलभराव होने से लोग परेशान दिखे।
तोशाम में बाजार, मंदिर बने तालाब
तोशाम। बुधवार अल-सुबह हुई बारिश से जहां एक तरफ कस्बे के लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड के सामने वाली गली, सिवानी रोड पर आंध्रा बैंक के पास वाली गली के अलावा जलभराव से सुरेंद्र सिंह चौक व छपारिया हनुमान मंदिर भी अछूता नहीं रहा।

सावन के आगाज के साथ ही स्थानीय छपारिया हनुमान मंदिर भी पूरी तरह जलभराव हो गया। सिवानी रोड पर आंध्रा बैंक के साथ लगती गली में भी जलभराव होने से मोहल्लावासी तोशाम ग्राम पंचायत व प्रशासन से खफा नजर आए। मोहल्लावासी मोहन तायल, पितरसैन बुडाकिया, डॉ. रामफल, देवेंद्र शर्मा, श्रीकांत शास्त्री, छाजूराम, बाबूलाल, अशोक, रिसाल सिंह आदि ने कहा कि पानी निकासी के लिए जो नाला बना है वह जाम है। इसके अलावा बस स्टैंड के सामने वाली गली, डाकघर मार्ग, आरआईसीटी कंप्यूटर सेंटर वाली गली, सुरेंद्र चौक, पुराना सिविल अस्पताल रोड पर भी जलभराव होने से राहगीरों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed